Watch: मोहम्मद शमी के घर के बाहर लगी भीड़, जानें क्यों कतार में लगे लोग?
शमी को शुरुआत के चार मैचों में टीम में जगह नहीं मिली. इसके बावजूद वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज बन गए.
नई दिल्ली: भारत ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया. सफर का अंत बुरा हुआ. फाइनल में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया से हार गई. एक बार फिर से वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने का सपना टूट गया. पूरे टूर्नामेंट में बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की. गेंदबाजों ने तो आग लगा दिया. बुमराह, शिराज और शमी की तिकड़ी ने सभी टीमों के बल्लेबाजों को डराया. खास कर के मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा विकेट लिए.
शमी को शुरुआत के चार मैचों में टीम में जगह नहीं मिली. इसके बावजूद वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज बन गए. ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के चोट के कारण बाहर होने के बाद ही शमी को टीम में जगह मिली और उन्होंने बल्लेबाजी लाइनअप को तहस-नहस कर दिया. वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के बाद शमी का क्रेज और बढ़ा है. उनके घर के बाहर लोगों की भीड़ लगने लगी है. फैंस उनसे मिलने के लिए लाइन लगाकर खड़े हो रहे हैं.
घर के बाहर फैंस की भीड़
मोहम्मद शमी ने रविवार को एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उनके घर के बाहर उनकी एक झलक पाने या उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए भारी भीड़ जमा हो रही थी. हाल ही में एक रिपोर्ट में कहा गया था कि शमी टखने की परेशानी से जूझ रहे थे, विशेष रूप से पूरे अभियान के दौरान गेंदबाजी करते समय लैंडिंग चरण के दौरान दर्द का अनुभव हुआ.
शमी का विश्व कप अभियान
शमी ने विश्व कप में खेले गए मैचों में शानदार प्रदर्शन किया. उनके आंकड़े 5/54 (बनाम न्यूजीलैंड), 4/22 (बनाम इंग्लैंड), 5/18 (बनाम श्रीलंका), 2/18 (बनाम दक्षिण अफ्रीका), 0/41 (बनाम नीदरलैंड), 7/57 हैं. (बनाम न्यूजीलैंड) और 1/47 (बनाम ऑस्ट्रेलिया). क्रिकबज के अनुसार, शमी विश्व कप के दौरान टखने की चोट से जूझ रहे हैं. विश्व कप के बाद, शमी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की T20 श्रृंखला से आराम दिया गया था.