विराट फैंस के लिए आई बुरी खबर, अफगानिस्तान सीरीज से बाहर हुए किंग कोहली

अफगानिस्तान सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर आ रही है. दरअसल भारतीय टीम के दिग्गज विराट कोहली अफगानिस्तान सीरीज से रूल्ड आउट हो गए हैं. अब वह इस सीरीज में हिस्सा नहीं लेंगे.

ANI
Meenu Singh

नई दिल्ली: कुछ दिनों में भारतीय टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू वनडे सीरीज खेलनी है. जिसके लिए टीम पहले से ही तैयारियों में जुटे हुए हैं. लेकिन उससे पहले टीम  इंडिया के लिए एक बुरी खबर आ रही है. दरअसल भारतीय टीम के दिग्गज विराट कोहली अफगानिस्तान सीरीज से रूल्ड आउट हो गए हैं.

अब वह इस सीरीज में हिस्सा नहीं लेंगे. भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ 13 से 20 जून तक तीन वनडे मैच खेलने हैं. इस खबर ने करोड़ों कोहली फैंस का दिल तोड़ दिया है जो उन्हें नीली जर्स में  देखने के लिए बेताब थे. 

इस कारण पूरी सीरीज से बाहर हुए रनमशीन 

अफगानिस्तान वनडे सीरीज से टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है. खबर है कि रनमशीन विराट कोहली इस पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. रिपोर्ट्स है कि हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण वह सीरीज से बाहर हुए हैं. 

सूत्रों के अनुसार IPL 2026 फाइनल के दौरान कोहली चोटिल हो गए थे और स्कैन से पता चला है कि उनके डिस्टल सेमीमेम्ब्रेनस टेंडन में चोट आई है. कोहली ने 16 मैचों में कुल 675 रन बनाए, जिसमें उनका औसत 56.25 और स्ट्राइक रेट 165.85 रहा. कोहली की चोट की गंभीरता का अभी पता नहीं चल पाया है. 

2027 ODI WC के सपने पर फेर सकता है पानी

यह चोट कोहली के लिए गलत समय पर आई है, क्योंकि कोहली फिलहाल आक्रामक फॉर्म में है और वह अपनी इसी फॉर्म को अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में बरकरार रखना चाहते. ताकि वह में सीरीज में बल्ले से तहलका मचा सकते थे. ताकि वनडे विश्व कप में खेलने की उनकी उम्मीदें जिंदा रहें. लेकिन ये चोट उनकी उम्मीदों पर पानी फेर सकता है. 

2025 में बल्ले से काटा था गदर

बता दें इससे पहले कोहली टीम इंडिया के लिए आखिरी बार इस साल जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेलते दिखे थे. कोहली ने 2025 में वनडे फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया था.

उन्होंने पिछले साल 13 मैचों में 651 रन बनाए. इस दौरान कोहली के बल्ले से तीन शतक और चार अर्धशतक आए थे. इसके साथ ही वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बने थे.