विराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना हर खिलाड़ी के लिए होगा मुश्किल!
Virat Kohli Birthday Special: भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार विराट कोहली 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं. करीब 18 साल से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सक्रिय कोहली ने अपनी बल्लेबाजी, फिटनेस और शानदार खेल से दुनिया भर में अलग पहचान बनाई है.
Virat Kohli Birthday Special: भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार विराट कोहली 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं. करीब 18 साल से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सक्रिय कोहली ने अपनी बल्लेबाजी, फिटनेस और शानदार खेल से दुनिया भर में अलग पहचान बनाई है. फैंस उन्हें प्यार से 'किंग कोहली' और 'चेज मास्टर' कहते हैं.
कोहली की खासियत सिर्फ रन बनाना नहीं, बल्कि मुश्किल परिस्थितियों में टीम को जीत दिलाना भी है. उन्होंने कई ऐसे रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं, जिन तक पहुंचना किसी भी बल्लेबाज के लिए बड़ी चुनौती होगी. आइए जानते हैं विराट कोहली के 10 ऐसे बड़े रिकॉर्ड, जो उन्हें क्रिकेट का महान खिलाड़ी बनाते हैं.
1. वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड:
विराट कोहली वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं. सितंबर 2026 तक वह 55 वनडे शतक लगा चुके हैं. उन्होंने 2023 विश्व कप के दौरान सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ा था.
Also Read
- रिकी पोंटिंग छूटे पीछे, ऑकलैंड में कोहली ने बनाया नया कीर्तिमान; नंबर-3 पर 13000 रन बनाने वाले बने दुनिया के इकलौते बल्लेबाज
- गोलकीपर से टकराया फुटबॉलर, सीने में लगी चोट; 30 साल के खिलाड़ी जीसस डी मिगुएल की दर्दनाक मौत
- 14 साल, एक जादुई बल्ला और आखिरी सलाम! ग्लेन मैक्सवेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
2. सबसे तेज 15 हजार वनडे रन:
कोहली ने सितंबर 2026 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मुकाबले में 15 हजार रन पूरे किए. वह ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने. खास बात यह है कि उन्होंने यह मुकाम सिर्फ 303 पारियों में हासिल किया, जो एक विश्व रिकॉर्ड है.
3. एक विश्व कप में सबसे ज्यादा रन:
2023 वनडे विश्व कप में कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 765 रन बनाए थे. इसमें तीन शतक और छह अर्धशतक शामिल थे. आज भी एक विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड उनके नाम है.
4. IPL के एक सीजन में 973 रन:
साल 2016 विराट कोहली के आईपीएल करियर का सबसे यादगार साल रहा. उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए 16 मैचों में 973 रन बनाए थे. इसमें चार शतक और सात अर्धशतक शामिल थे.
5. भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान:
कोहली की कप्तानी में भारतीय टेस्ट टीम ने नई ऊंचाइयां हासिल कीं. उन्होंने 68 टेस्ट मैचों में भारत की कप्तानी की और टीम को 40 मुकाबलों में जीत दिलाई. यह भारतीय टेस्ट क्रिकेट में किसी भी कप्तान की सबसे ज्यादा जीत है.
6. 8 हजार से 15 हजार रन तक सबसे तेज सफर:
वनडे क्रिकेट में 8 हजार, 9 हजार, 10 हजार से लेकर 15 हजार रन तक पहुंचने के मामले में कोहली सबसे तेज बल्लेबाज रहे हैं. उनकी निरंतरता इस रिकॉर्ड को बेहद खास बनाती है.
7. टेस्ट क्रिकेट में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा दोहरे शतक:
कोहली ने टेस्ट कप्तान रहते हुए सात दोहरे शतक लगाए. यह टेस्ट क्रिकेट में किसी कप्तान द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा दोहरे शतकों का रिकॉर्ड है.
8. वनडे में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा शतक:
विराट कोहली को चेज मास्टर यूं ही नहीं कहा जाता. लक्ष्य का पीछा करते हुए वह वनडे क्रिकेट में 30 शतक लगा चुके हैं. दबाव में उनकी बल्लेबाजी उन्हें दूसरे खिलाड़ियों से अलग बनाती है.
9. वनडे में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा रन:
कोहली ने वनडे में दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है. उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़कर यह उपलब्धि हासिल की.
10. सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड:
कोहली ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 22 बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीता है. यह उनकी लगातार शानदार बल्लेबाजी और टीम के लिए योगदान को दिखाता है.