IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

टीम इंडिया में नहीं मिली जगह तो इंग्लैंड पहुंच गया गंभीर का 'चेला', वापसी के लिए करेगा कड़ी मेहनत

वेंकटेश अय्यर को हार्दिक पांड्या का विकल्प माना गया था, लेकिन मौका मिलने के पर वो उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाए थे. अब एक बार फिर वेंकटेश ने टीम इंडिया में वापसी की तैयारी तेज कर दी है. ये वही वेंकटेश अय्यर हैं, जिन्होंने हाल में आईपीएल 2024 में केकेआर को चैंपियन बनाने में अहम रोल अदा किया था.

Twitter
Bhoopendra Rai

नई दिल्ली:  भारतीय टीम इस वक्त श्रीलंका में है, जहां उसे 3 मैचों की टी20 और फिर वनडे सीरीज खेलनी है. इस दौरे पर वेंकटेश अय्यर को मौका नहीं मिला, जबकि उन्होंने आईपीएल 2024 में केकेआर को चैंपियन बनाने में अहम रोल अदा किया था. टीम इंडिया में वापसी की तैयारी के लिए अब अय्यर ने इंग्लैंड का रुख किया है. जहां वे काउंटी क्रिकेट में जलवा दिखाते नजर आएंगे.

वेंकटेश अय्यर दो डिवीजन वन मैच और अगले महीने होने वाले वनडे कप के लिए लंकाशायर की टीम में शामिल हुए हैं. लंकाशायर (Lancashire) ने अपने एक्स अकाउंट से इस बात की जानकारी दी. उन्होंने वेंकटेश की वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, 'स्वागत है.'



क्या बोले अय्यर?

अय्यर ने अपने एक बयान में कहा 'लंकाशायर एक ऐतिहासिक काउंटी टीम है, जिसने अपने क्लब में कई भारतीय खिलाड़ियों का स्वागत किया है. मैं ओल्ड ट्रैफर्ड में रेड रोज कलर में खेलने के लिए फारुख इंजीनियर, सौरव गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण और हाल ही में वाशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ियों की लिस्ट में ज्वाइन करने के लिए उत्साहित हूं. इंग्लैंड में वनडे और फर्स्ट क्लास गेम में मेरी स्किल को परखने का यह सही समय होगा.'

भारत के लिए खेल चुके हैं अय्यर

वेंकटेश अय्यर ने मध्य प्रदेश के लिए घरेलू और आईपीएल में केकेआर के लिए कमाल का प्रदर्शन किया था. केकेआर को चैंपियन बनाने के बाद उन्हें उम्मीद थी कि टीम इंडिया में वापसी होगी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. अय्यर नवंबर 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ जयपुर में टीम इंडिया के लिए टी20 डेब्यू कर चुके हैं. जनवरी 2022 में उनको साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे खेलने का मौका मिला था. अब तक उन्होंने 2 वनडे में 24 और 9 टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने कुल 133 रन बनाए हैं.