सूर्या ने Rohit Sharma से सीखी है ये खास चीज, अब कप्तानी में करेंगे अप्लाई
India Daily Live
27 Jul 2024
भारत बनाम श्रीलंका
आज से श्रीलंकाई धरती पर भारत और श्रीलंका के बीच 3 तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है.
सूर्यकुमार यादव
मैच से ठीक एक दिन पहले बतौर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया और तमाम सवालों के जवाब दिए हैं.
रोहित से क्या सीखा
सूर्यकुमार यादव ने बताया कि उन्होंने अपने करियर में रोहित शर्मा से क्या-क्या सीखा. बतौर कप्तान अब वे रोहित की कौन सी चीज को फॉलो करेंगे.
वो एक लीडर के जैसे थे
सूर्यकुमार ने टी20 सीरीज से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा 'अभी तक मैंने जो सीखा है रोहित शर्मा से, वो एक लीडर के जैसे थे न कि कप्तान के जैसे.
रास्ता दिखाते थे
सूर्या ने बताया रोहित शर्मा ग्रुप के बीच में खड़े रहकर लोगों को रास्ता दिखाते थे कि कैसे खेलना है और कैसे टूर्नामेंट जीतना है.
बस इंजन बदला है
यही मैंने उनसे सीखा है और यही ट्रेन आगे चलेगी, बस इंजन बदल गया है बाकी बोगियां वही हैं ट्रेन की.'
विनम्र रहना चाहते हैं सूर्या
सूर्या ने बताया कि वो कप्तान के तौर पर विनम्र बने रहना चाहते हैं, क्योंकि क्रिकेट लाइप का एक हिस्सा है, पूरी जिंदगी नहीं.
गंभीर हैं कोच
सूर्यकुमार यादव जहां कप्तान हैं तो वहीं इस दौरे के लिए गौतम गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच बनाए गए हैं, जो 2027 तक इस भूमिका में रहेंगे.