अवॉर्ड लेते ही सूर्यवंशी ने उतार दी पैंट! कैमरे के सामने शॉर्ट्स में घूमते आए नजर, Video Viral
IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी पैंट उतारते हुए नजर आ रहे हैं. चलिए जानते हैं उन्होंने ऐसा क्यों किया.
नई दिल्ली: राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का एक मजेदार नजारा वायरल हो रहा है. IPL 2026 के दौरान सूर्यवंशी के एक वीडियो ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है. हालांकि, यह वीडियो उनकी शानदार बल्लेबाजी का नहीं था, बल्कि उनकी पैंट उतारने का था. अरे, अरे… गलत मत समझिए,... दरअसल, यह एक मजेदार पल था, जो रिकॉर्ड होते ही वायरल हो गया.
बता दें कि मैच खत्म होने के बाद, सूर्यवंशी अपने शानदार प्रदर्शन के लिए अवॉर्ड लेने गए. यहां तक तो सब नॉर्मल था. फिर उसके बाद जो उन्होंने किया उसे देख सब हंसने लगे. अवॉर्ड लेने के बाद भी कैमरा सूर्यवंशी पर ही था. उन्होंने अचानक से अपनी पैंट उतारी और अपने कंधे पर रख दी. इसके बाद वो सिर्फ शॉर्ट्स पहने हुए मैदान से बाहर जाने लगे. इस दौरान वो पूरी तरह से रिलैक्स्ड और बेफिक्र दिखे. यहां देखें वीडियो-
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ वीडियो:
यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. फैन्स को यह पल काफी मजेदार लगा. कुछ लोगों ने उनका मजाक उड़ाते हुए कहा कि उन्हें इस बात की जरा भी परवाह नहीं थी कि लाखों लोग उन्हें टेलीविजन पर लाइव देख रहे हैं. वहीं, कई लोग उनके इस अंदाज पर हंस रहे हैं.
IPL 2026 के सबसे बड़े सितारों में से एक:
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने कमाल की परफॉर्मेंस दी है. लोग उनकी बल्लेबाजी को काफी पसंद कर रहे हैं. वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन 13 मैचों में शिरकत की है, जिसमें उन्होंने 13 पारियों में 41.55 की औसत और 226.43 की स्ट्राइक रेट से 579 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और तीन अर्धशतक आए हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने इस सीजन अब तक सबसे ज्यादा 53 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है. जब भी वैभव क्रीज पर होते हैं गेंदबाजों की जमकर पिटाई होती हैं. सूर्यवंशी की बदौलत आरआर अब प्लेऑफ की दहलीज पर है.
और पढ़ें
- KKR vs MI: प्लेऑफ की उम्मीदों पर KKR का आखिरी दांव, रंग में भंग डालेगी बारिश! जानिए मैच से जुड़ी पूरी जानकारी
- 'We are F***G.....!' शर्मनाक हार के बाद ऋषभ पंत के इस बयान ने लांघ दी सारी सीमाएं
- RR vs LSG: मार्श की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी पर भारी पड़ी वैभव की तूफानी पारी, राजस्थान ने लखनऊ को 'रॉयल' अंदाज में हराया