GT vs RR Qualifier 2: वैभव चूके, शुभमन ने जड़ दिया शतक, क्वालिफायर-2 में 'प्रिंस' ने दिखाई अपनी क्लास
IPL 2026 के क्वालिफायर-2 मुकाबले में 'प्रिंस' शुभमन गिल ने एक बार फिर अपनी क्लास दिखाते हुए शतक जड़ दिया.
IPL 2026 के क्वालिफायर-2 मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खेले जा रहे इस मैच में शुभमन गिल ने अपनी क्लास एक बार फिर दिखाई. प्रिंस कहे जाने वाले इस खिलाड़ी ने वैभव सूर्यवंशी के सामने शतक जड़कर गुजरात को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया है. शुभमन ने इस पारी में संयम और क्लास का मुजाहिरा पेश किया. उनको देख फैंस बोले कि ये विराट के असली सक्सेसर हैं.
गिल ने सिर्फ 47 गेंदों में शतक पूरा किया और आईपीएल प्लेऑफ इतिहास का सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए. इस शानदार पारी के दौरान उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए.
Also Read
- GT vs RR Qualifier 2: पावरप्ले के नए किंग बने वैभव सूर्यवंशी, डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड किया नेस्तनाबूद, क्रिकेट जगत में रचा नया इतिहास
- GT vs RR Qualifier 2: फिर शतक से चूके वैभव सूर्यवंशी, 4 रनों से टूटा सपना
- 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर करोड़ों की बारिश, ब्रांड वैल्यू में आया रॉकेट जैसा उछाल, 50 लाख से सीधे 12 करोड़ का मिला ऑफर
दबाव में खेली कप्तानी पारी
क्वालिफायर जैसे बड़े मुकाबले में शुभमन गिल ने शुरुआत से ही राजस्थान के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया. गिल ने अपनी लय बनाए रखी. उनकी बल्लेबाजी में आक्रामकता और नियंत्रण का बेहतरीन संतुलन देखने को मिला. शतक पूरा करने के साथ उन्होंने यह साबित कर दिया कि बड़े मंच पर बड़े खिलाड़ी ही सामने आते हैं.
साई सुदर्शन के साथ रचा नया इतिहास
इस मुकाबले में शुभमन गिल और साई सुदर्शन की जोड़ी ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया. दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 167 रनों की साझेदारी की, जो आईपीएल प्लेऑफ इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी बन गई. इससे पहले यह रिकॉर्ड माइकल हसी और मुरली विजय के नाम था. इसके अलावा गिल और सुदर्शन अब पुरुष टी20 क्रिकेट में किसी भी विकेट के लिए सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने वाली जोड़ी भी बन गए हैं. दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर 11 बार सौ से ज्यादा रन जोड़े हैं.
कोहली और गेल भी पीछे छूटे
शुभमन गिल और साई सुदर्शन की जोड़ी ने इस उपलब्धि के साथ विराट कोहली-क्रिस गेल, विराट कोहली-एबी डिविलियर्स और बाबर आजम-मोहम्मद रिजवान जैसी दिग्गज जोड़ियों को पीछे छोड़ दिया.