IPL 2026 में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 167 गेंदों में ठोक दिए 400 रन, बुमराह-कमिंस की उड़ाई धज्जियां
IPL 2026 में अगर किसी खिलाड़ी की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है तो वह हैं राजस्थान रॉयल्स के सबसे युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी. इस सीजन वैभव ने महज 9 मैच में 400 रनों का आंकड़ा छू लिया है.
नई दिल्ली: IPL 2026 में अगर किसी खिलाड़ी की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है तो वह हैं राजस्थान रॉयल्स के सबसे युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी. वैसे तो आईपीएल के हर सीजन ही एक नया सितारा उभरकर सामने आता है लेकिन समय बीतने के साथ ही वह नाम कहीं खो सा जाता है लेकिन सूर्यवंशी के साथ ऐसा बिलकुल नहीं है.
क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी का कद उनकी उम्र से भी बड़ा हो चुका है. वैभव सूर्यवंशी ने पिछले साल आईपीएल में पदार्पण करने के बाद से अब तक कोई गलती नहीं की है. सूर्यवंशी इस सीजन केवल खेल नहीं रही है बल्कि गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा रहे हैं. उन्होंने इस सीजन हर एक ग्राउंड हर एक मैच में सुर्खियां बटोरी हैं.
दिग्गज गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां
वैभव सूर्यवंशी जब भी मैदान पर उतरते हैं वह केवल बल्लेबाजी नहीं करते हैं बल्कि वह गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हैं. उन्होंने इस सीजन की शुरुआत से ही विश्व स्तरीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, पैट कमिंस और अर्शदीप सिंह जैसे गेंदबाजों को बैकफुट पर रखा है. सूर्यवंशी इन दिग्गजों के खिलाफ बड़ा शॉट खेलने से भी संकोच नहीं करते.
8 पारी- 400 पार रन...
वैभव का वैभव थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. IPL 2026 में सूर्यवंशी अपने बल्ले से आग उगल रहे हैं. वैभव इस सीजन 400 रनों का आंकड़ा छूने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. यह आंकड़ा उन्होंने केवल 9 पारियों में ही छू लिया है. इस दौरान उन्होंने चौके छक्के की लड़ियां लगा दी हैं.
9 मैच में सूर्यवंशी ने 238 की स्ट्राइक रेट से 400 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 2 अर्धशतक आया है. अपनी बल्लेाजी दौरान वह केवल रन नहीं बनाते बल्कि गेंदबाजों के मनोबल पर प्रहार करते हैं.
ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे
इस प्रदर्शन के साथ ही वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं. इस मामले में भी उन्होंने दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है.
- वैभव सूर्यवंशी- 400 रन
- अभिषेक शर्मा- 380 रन
- केएल राहुल- 358 रन
- विराट कोहली- 351 रन
- हेनरिक क्लासेन- 349 रन