IND vs AFG: क्या संजू की नाकामी ने खोला वैभव का रास्ता? दूसरे T20I से पहले प्लेइंग इलेवन पर बड़ा सस्पेंस
भारत ने अफगानिस्तान को पहले T20I में सात विकेट से हराया, लेकिन उसमें वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं मिला. संजू सैमसन के सस्ते में आउट होने के बाद अब उनकी प्लेइंग इलेवन में वापसी की चर्चा तेज है.
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज खेली जा रही है जिसमें भारत ने पहले मुकाबले में जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है. भारत ने पहला मैच 7 विकेट से अपने नाम किया था. मुकाबले से पहले सबसे ज्यादा चर्चा 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को लेकर थी, लेकिन उन्हें अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली. उनकी जगह संजू सैमसन ने ओपनिंग की और केवल 10 रन बनाकर आउट हो गए. अब दूसरे T20I से पहले सवाल उठ रहा है कि क्या टीम मैनेजमेंट वैभव को मौका देगा.
वैभव के प्रदर्शन पर नजर
वैभव ने इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू सीरीज में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया था. हालांकि, जिम्बाब्वे दौरे पर उन्होंने जबरदस्त वापसी की. तीन मैचों की T20I सीरीज में इस युवा बल्लेबाज ने 151 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार हासिल किया. इसके बाद माना जा रहा था कि वह टीम की पहली पसंद बन सकते हैं.
घरेलू क्रिकेट में भी दिखाया दम
वैभव की अच्छी लय केवल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट तक सीमित नहीं है. दलीप ट्रॉफी 2025 में उन्होंने तीन मुकाबलों में 192 रन जोड़े थे. लगातार रन बनाने के कारण उनकी दावेदारी मजबूत हुई है. ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ पहले मैच में उन्हें बाहर बैठाने का फैसला जरूर चर्चा में आ गया. अब दूसरे मुकाबले में उनकी एंट्री होती है या नहीं, यह देखने वाली बात होगी.
Also Read
- 7 टेस्ट में 41 विकेट और लगातार 6 शतक... फिर बने मैच रेफरी, हरभजन पर लगाया था बैन; जानिए आखिर कौन थे माइक प्रॉक्टर?
- डॉक्टर से एशियाई खेलों के मैराथन धावक बने कार्तिक करकेरा, 15 साल की उम्र में छोड़ा था खेल; अब पोडियम पर नजर
- MS Dhoni CSK के कोच बन सकते हैं... पूर्व सिलेक्टर ने हेमंग बदानी की दावेदारी को किया खारिज
संजू को मिल सकता है एक और मौका
पहले मैच में संजू के बल्ले से रन नहीं निकले, लेकिन टीम मैनेजमेंट उन पर तुरंत फैसला नहीं लेगा. पिछले दो सालों से वह भारतीय T20I टीम का हिस्सा रहे हैं और 2026 T20 World Cup में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी रहे. कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर उन्हें एक और अवसर दे सकते हैं. हालांकि, दूसरे मैच में भी नाकामी उनकी जगह पर सवाल खड़े कर सकती है.
दूसरे T20I में संभावित प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (wk), श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह.