नई दिल्ली: क्रिकेट की दुनिया में इन दिनों सूर्यवंशी परिवार का नाम लगातार चर्चा में है. जहां एक ओर वैभव सूर्यवंशी अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया में अपनी जगह बनाने में सफल हो गए हैं तो वहीं दूसरी ओर उनके भाई आशीर्वाद भी अब क्रिकेट की दुनिया में पैर पसार रहे हैं. आज सूर्यवंशी परिवार वैभव की वजह से नहीं बल्कि आशीर्वाद के कारण चर्चा में बना हुआ है. क्योंकि उन्होंने अपने भाई की ही तरह कुछ ऐसा करनामा कर दिया है, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा.
दरअसल, आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक स्थानीय अभ्यास मैच में शतकीय पारी खेली. उनकी इस पारी के बाद चारों ओर उनकी ही चर्चा हो रही है.
आपकी जानकारी के लिए बता दें, ताजपुर क्रिकेट अकादमी की ओर से खेलते हुए आशीर्वाद सूर्यवंशी ने 87 गेंदों में 103 रन जड़े. इस दौरान उन्होंने 20 चौके और एक छक्का लगाया. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 118.39 रहा.
आशीर्वाद के तूफानी शतक के बाद, वैभव ने सोशल मीडिया पर अपने भाई को इस शानदार पारी के लिए बधाई दी. वैभव ने अपने छोटे भाई की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. दोनों भाइयों की सफलता अब क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बन गई है.
Vaibhav Suryavanshi's younger brother Ashirwad Suryavanshi score his maiden century today.🔥
— Cricket Central (@CricketCentrl) June 12, 2026
Ashirwad Suryavanshi today score 103 runs in 87 balls including 1 six and 20 fours with strike rate of 118.39.🤯
Rajasthan Royals IPL 2027 opening partner locked.😂😭 pic.twitter.com/gO4QwQ1p64
बता दें वैभव सूर्यवंशी मौजूदा समय में अपनी बल्लेबाजी के लिए छाए हुए हैं. उनके शानदार आईपीएल 2026 प्रदर्शन का BCCI ने इनाम देते हुए उन्हें टीम इंडिया में जगह दी है.
भारतीय टीम में पहली बार चयन होने की खबर मिलते ही समस्तीपुर जिले के ताजपुर गांव में खुशी की लहर दौड़ गई. गांव के लोगों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने उनके घर पहुंचकर मिठाइयां बांटी और जश्न मनाया. इस दौरान पूरे इलाके में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला.