menu-icon
India Daily

U19 IND vs NEP: टीम इंडिया ने नेपाल को नाप दिया, 7.1 ओवर में जीता मैच

U19 IND vs NEP: टीम इंडिया ने अंडर-19 में भौकाल मचा दिया है. एशिया कप 2023 के 10वें मैच में नेपाल को 10 विकेट से रौंद दिया है.

Gyanendra Sharma
U19 IND vs NEP: टीम इंडिया ने नेपाल को नाप दिया, 7.1 ओवर में जीता मैच

U19 IND vs NEP: टीम इंडिया ने अंडर-19 में भौकाल मचा दिया है. एशिया कप 2023 के 10वें मैच में नेपाल को 10 विकेट से रौंद दिया है. टीम ने नेपाल अंडर-19 टीम को 52 रन पर ऑलआउट किया और 10 विकेट से मुकाबला जीत लिया. भारत के लिए तेज गेंदबाज राज लिम्बानी 13 रन देकर 7 विकेट लिए. नेपाल पर जीत के साथ भारत ने ग्रुप-ए से सेमीफाइनल में भी जगह बना ली.

राज लिम्बानी ने लिए 7 विकेट

भारत ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया. नेपाल ने 5वें ओवर में पहला विकेट गंवाया लेकिन टीम 22.1 ओवर में ऑलआउट हो गई. टीम इंडिया से राइट आर्म पेसर राज लिम्बानी ने 9.1 ओवर में महज 13 रन देकर 7 विकेट झटके. इसके अलावा आराध्य शुक्ला को 2 और अर्शीन कुलकर्णी को 1 विकेट मिला. आराध्य ने 9 और अर्शीन ने 2 ओवर गेंदबाजी की.

टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के दोनों ऑपनर ने खुलकर शॉट्स खेले. आदर्श ने 13 बॉल पर 13 रन की पारी खेली. जबकि उनके साथ अर्शीन कुलकर्णी ने 30 बॉल पर 5 छक्कों और एक चौके की मदद से 43 रन बनाए. भारत ने एशिया कप के सेमीफाइल में जगह बना ली है. टीम के 3 मैचों में 2 जीत और एक हार से 4 पॉइंट्स हैं. पाकिस्तान के भी 2 मैचों में 2 जीत से 4 ही पॉइंट्स हैं, लेकिन बेहतर रन रेट के कारण भारत पहले नंबर पर है. ग्रुप-ए में तीनों मैच हारकर नेपाल रेस से बाहर हो चुका है. 

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

नेपाल U19 (प्लेइंग XI): देव खनाल (कप्तान), अर्जुन कुमल, दीपक प्रसाद डुमरे, हेमंत धामी, उत्तम रंगू थापा मगर (विकेटकीपर), दीपेश कंदेल, आकाश चंद, सुबाष भंडारी, दीपक बोहरा, गुलसन गुझा, दीपक बोहर

भारत U19 (प्लेइंग XI): अर्शिन कुलकर्णी, आदर्शसिंह, उदय सहारन (कप्तान), सचिन धस, प्रियांशुमोलिया, मुशीर खान, अरावेली अवनीश (विकेटकीपर), सौम्य पांडे, मुरुगन अभिषेक, आराध्या शुक्ला, राज लिम्बानी