U19 Asia Cup 2025: अभिज्ञान कुंडू ने दोहरा शतक जड़कर रचा इतिहास, एक पारी से तोड़ डाले कई रिकॉर्ड
मौजूदा समय में दुबई में अंडर- 19 एशिया कप खेला जा रहा है. आज भारत और मलेशिया के बीच मैच खेला गया, जिसमें भारत के युवा बल्लेबाज अभिज्ञान कुंदू ने महज 121 गेंदों में दोहरा शतक जड़ डाला. अभिज्ञान ने दोहरा शतक जड़ते ही की सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं.
मौजूदा समय में दुबई में अंडर- 19 एशिया कप खेला जा रहा है. आज भारत और मलेशिया के बीच मैच खेला गया, जिसमें भारत के युवा बल्लेबाज अभिज्ञान कुंदू ने मंगलवार को महज 121 गेंदों में ही दोहरा शतक जड़ डाला. अभिज्ञान ने दोहरा शतक जड़ते ही भारत के खिलाड़ी अंबती रायडू का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
उन्होंने अंडर-19 वनडे क्रिकेट में किसी भारतीय द्वारा बनाए गए सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. बता दें भारत ने अंडर- 19 एशिया कप में मलेशिया के खिलाफ 50 ओवरों में 408/7 का विशाल स्कोर खड़ा किया.
अभिज्ञान कुंडू ने जड़ा दोहरा शतक
बता दें आज भारत और मलेशिया के बीच अंडर- 19 एशिया कप का मैच खेला जा रहा है. जिसमें भारत के 17 वर्षीय युवा विकेटकीपर बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू ने तूफानी बल्लेबाजी की. कुंडू ने विपक्षी टीम के गेंदबाजों को खूब धोया. उन्होंने मलेशिया के खिलाफ महज 121 गेंदों में ही दोहरा शतक जड़ दिया है. अभिज्ञान ने 127 गेंदों में 209 रनों की नाबाद पारी खेली.
तोड़ा अंबति रायडू का रिकॉर्ड
अभिज्ञान ने दोहरा शतक बनाते ही भारत के स्टार खिलाड़ी अंबति रायडू का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. यूथ ओडीआई में किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाया गया यह सर्वोत्तम स्कोर है. इससे पहले अंबती रायडू ने यूथ ओडीआई में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए थे.
उन्होंने साल 2002 में इंग्लैंड अंडर-19 के खिलाफ टॉन्टन में 177 रन बनाकर नाबाद थे. इस सूची में वैभव सूर्यवंशी तीसरे पायदान पर विराजमान हैं. उन्होंने मौजूदा टूर्नामेंट में ही संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ 171 रनों की पारी खेली थी.
409 रनों का पीछा कर रही मलेशिया
बता दें भारत ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 408 रन बनाए. भारत ने मलेशिया को जीत के लिए 409 रनों की टारगेट दिया है. हालांकि मैदान पर आते ही मलेशिया ने अपने एक विकेट गंवा दिया है.