menu-icon
India Daily

U-17 World Wrestling Championships 2024: भारत को रौनक दहिया ने दिलाया पहला मेडल, ब्रॉन्ज पर ठोका कब्जा

U-17 World Wrestling Championships 2024: जॉर्डन के अम्मान में अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2024 का आयोजन चल रहा है, जिसमें भारत के रौनक दहिया ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है.

India Daily Live
U-17 World Wrestling Championships 2024: भारत को रौनक दहिया ने दिलाया पहला मेडल, ब्रॉन्ज पर ठोका कब्जा
Courtesy: Twitter

U-17 World Wrestling Championships 2024:  इन दिनों जॉर्डन के अम्मान में अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2024 चल रही है. इस चैंपियनशिप में मंगलवार (20 अगस्त) को भारत ने मेडल का खाता खोल लिया है. देश के लिए युवा पहलवान रौनक दहिया ने पहला मेडल जीता. उन्होंने ग्रीको-रोमन 110 किग्रा कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है.

इमरुल्लाह कैपकन को 6-1 से मात दी

भारत के रौनक दहिया ने ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में तुर्की के इमरुल्लाह कैपकन को 6-1 से मात दी. इससे पहले वो सेमीफाइनल मुकाबले में हंगरी के जोल्टन जाको से 0-2 से हार गए थे, इसलिए गोल्ड जीतने की उम्मीद खत्म हो गई थी.



गोल्ड किसने जीता

इस कैटेगरी में यूक्रेन के इवान यांकोवस्की ने गोल्ज जीता है.यूक्रेन के इवान यांकोवस्की ने फाइनल मुकाबले में जोल्टन जाको को 13-4 से मात दी और सोना अपने नाम किया.

रौनक दहिया का चैंपियनशिप में सफर

रौनक दहिया दिल्ली के फेमस छत्रसाल स्टेडियम से निकले हैं. यहीं उन्होंने ट्रेनिंग ली है. अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2024 के अभियान का उन्होंने दमदार अंदाज में आगाज किया था.  पहले मैच में उन्होंने आर्टुर मैनवेलियन पर 8-1 से जीत दर्ज की थी. फिर डेनियल मसलाको पर तकनीकी श्रेष्ठता से जीत दर्ज की, हालांकि वो सेमीफाइनल में हार गए थे.

खाता खुला

सेमीफाइनल में हारने के बाद बारी थी ब्रॉन्ज मेडल मैच की, जिसमें रौनक ने दमदार प्रदर्शन किया और मेडल पर कब्जा कर लिया है. इस टूर्नामेंट में इस सीजन देश का यह पहला पदक है.