भारत के वो 6 क्रिकेटर, जिन्होंने रचाई हैं दो शादियां, इस दिग्गज ने तो 66 साल की उम्र में लिए थे 7 फेरे
Indian Cricketers Married Twice: भारत में क्रिकेट को खूब पसंद किया जाता है. कई खिलाड़ी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहे. जानिए उन छह खिलाड़ियों के बारे में, जिन्होंने 2 शादियां रचाई हैं.
Indian Cricketers Married Twice: भा इन दिनों पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक अपनी तीसरी शादी को लेकर चर्चा में हैं. 41 साल की उम्र में उन्होंने 30 साल की पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी की है. अकेले शोएब मलिक ऐसे पहले क्रिकेटर्स नहीं हैं, जिन्होंने दूसरा या फिर तीसरा हमसफर चुना है. इससे पहले कई खिलाड़ी अपनी दूसरी शादी को लेकर चर्चा में रहे हैं. इनमें कुछ ऐसे क्रिकेटर्स ऐसे भी रहे, जिन्होंने शादी के बाद तलाक लिया और फिर दूसरी शादी भी की.
आइए हम आपको उन 5 भारतीय क्रिकेटर्स के बारे में बताएंगे जिन्होंने दो शादियां की हैं. इस लिस्ट में भारत के कप्तान रहे मोहम्मद अजहरुद्दीन, स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक, पूर्व ओपनर अरुण लाल और करियर की शुरुआत में ही बल्ले से कमाल करने वाले विनोद कांबली जैसे दिग्गजों का नाम शामिल है.
1. अरुण लाल (पूर्व ओपनर)
टीम इंडिया के ओपनर रहे अरुण लाल ने दो शादियां की हैं. उन्होंने सबसे पहले रीना से शादी की थी, इसके बाद साल 2022 में 66 साल की उम्र में 38 साल की बुलबुल साहा से शादी रचाई. दोनों की उम्र में 28 साल का अंतर है.
Also Read
2. दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर बल्लेबाज)
टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बैटर दिनेश कार्तिक की भी 2 शादी हुई हैं. उनकी पहली शादी निकिता वंजारा के साथ 2007 में हुई थी. शादी के 5 साल बाद दोनों का तलाक हो गया था, इसके बाद 2015 में कार्तिक ने स्कैश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल से शादी की थी.
3. जवागल श्रीनाथ (तेज गेंदबाज)
भारत के स्टार गेंदबाज जवागल श्रीनाथ ने भी दो शादियां की हैं. उनकी पहली शादी साल 1999 में ज्योत्सना से हुई थी, लेकिन बाद में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था. फिर साल 2008 में उन्होंने जर्नलिस्ट माधवी पत्रावली से दूसरी शादी की थी.
4. मोहम्मद अजहरुद्दीन (पूर्व कप्तान)
टीम इंडिया के पू्र्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन भी 2 शादियों को लेकर चर्चा में रहे. अजहरुद्दीन ने 1987 में नौरीन से शादी की थी. फिर दोनों का 1996 में तलाक हुआ और फिर अजहर ने अभिनेत्री संगीता बिजलानी से शादी की, लेकिन साल 2010 में यह दोनों भी अलग हो गए.
5. विनोद कांबली (पूर्व बल्लेबाज)
विनोद कांबली अपने क्रिकेट करियर के दौरान कई विवादों में रहे. उन्होंने साल 1998 में अपने बचपन के प्यार नोएला लुईस से शादी की थी. वह एक रिसेप्शनिस्ट थीं और कांबली उससे बहुत प्यार करता थे, लेकिन फिर कांबली की जिंदगी में मॉडल एंड्रिया हेविट की एंट्री हुई, फिर कांबली ने नोएला को तलाक देकर मॉडल एंड्रिया हेविट से कोर्ट मैरिज कर ली थीा.
6. योगराज सिंह (पूर्व क्रिकेटर)
भारत को 2007 और 2011 का विश्व कप जिताने वनाले युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह (Yograj Singh) ने दो शादियां की हैं. उनकी पहली पत्नी शबनम सिंह हैं, जो युवराज की मां हैं. इसके बाद उन्होंने सतवीर कौर से विवाह कर लिया था.