WTC Final 2027 का शेड्यूल तय! द ओवल में भिड़ेंगी दुनिया की दो बेस्ट टेस्ट टीमें

इंग्लैंड में 2027 में पुरुष और महिला एशेज सीरीज एक साथ खेली जाएगी. ECB ने इसके लिए पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है. इसके साथ ही WTC 2027 फाइनल का वेन्यू भी तय हो गया है.

X (@ImTanujSingh)
Meenu Singh

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने 2027 के अंतरराष्ट्रीय घरेलू सत्र का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है. इस बार पुरुष और महिला एशेज सीरीज एक साथ आयोजित की जाएगी, जिससे क्रिकेट प्रेमियों को लगातार बड़े मुकाबले देखने का मौका मिलेगा. इसके अलावा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2027 का फाइनल के वेन्यू का भी ऐलान हो गया है. 

WTC फाइनल 2027 के वेन्यू का हुआ ऐलान

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विश्व टेस्ट चैंपियंशिप 2025-27 का साइकल चल रहा है. इसका फाइलन 2027 में खेला जाएगा. अब इसीबी ने इसके वेन्यू का ऐलान कर दिया है. WTC फाइनल 2027 भी द ओवल के मैदान में खेला जाएगा. बता दें ये फाइनल मुकाबला 9 से 13 जून तक खेला जाएगा. एशेज के साथ कई अन्य अंतरराष्ट्रीय सीरीज भी इंग्लैंड के व्यस्त क्रिकेट कैलेंडर का हिस्सा रहेंगी.


एक साथ खेली जाएंगी दोनों एशेज सीरीज

पुरुष एशेज सीरीज की शुरुआत 18 जून को ट्रेंट ब्रिज से होगी और पांचवां टेस्ट 2 अगस्त को द ओवल में खेला जाएगा. वहीं महिला एशेज सीरीज 24 जून को हेडिंगली में एकमात्र टेस्ट से शुरू होगी. इसके बाद टी20 और वनडे मुकाबले खेले जाएंगे. इससे पहले 2023 में भी इंग्लैंड ने दोनों एशेज सीरीज का संयुक्त आयोजन किया था.

ट्रेंट ब्रिज की होगी खास वापसी

करीब 11 साल बाद ट्रेंट ब्रिज फिर से पुरुष एशेज टेस्ट की मेजबानी करेगा. इसके बाद मुकाबले लॉर्ड्स, एडजबेस्टन, यूटिलिटा बाउल और द ओवल में होंगे. खास बात यह है कि यूटिलिटा बाउल पहली बार पुरुष एशेज टेस्ट की मेजबानी करेगा. ऑस्ट्रेलियाई टीम सीरीज से पहले इंग्लैंड लायंस के खिलाफ अभ्यास मैच भी खेलेगी.

व्यस्त रहेगा इंग्लैंड का क्रिकेट कैलेंडर

इंग्लैंड की पुरुष टीम मई में पाकिस्तान के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज से घरेलू सत्र की शुरुआत करेगी. इसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ लॉर्ड्स में टेस्ट मुकाबला होगा. खिलाड़ियों की उपलब्धता पर IPL के कार्यक्रम का भी असर पड़ सकता है, क्योंकि कई इंग्लिश खिलाड़ी टूर्नामेंट में हिस्सा लेते हैं.

महिला टीम का भी पूरा कार्यक्रम तय

महिला एशेज टेस्ट के बाद तीन टी20 और तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे. सीरीज के मैच ट्रेंट ब्रिज, किआ ओवल, एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड, यूटिलिटा बाउल, लॉर्ड्स और एडजबेस्टन में होंगे. वहीं सितंबर में इंग्लैंड की महिला टीम बांग्लादेश से भिड़ेगी. पुरुष टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के साथ विश्व कप 2027 की तैयारियों को अंतिम रूप देगी.

एशेज 2027 का शेड्यूल

पहला टेस्ट - 18 से 22 जून, नॉटिंघम

दूसरा टेस्ट - 30 जून से 4 जुलाई, लॉर्ड्स

तीसरा टेस्ट - 8 से 12 जुलाई, एजबेस्टन

चौथा टेस्ट - 21 से 25 जुलाई, साउथेम्प्टन

पांचवां टेस्ट - 29 जुलाई से 2 अगस्त, द ओवल