'खुशी के आंसू और 21वां वर्ल्ड कप गोल...', लियोनेल मेसी के जादू से हारा मिस्र, स्टॉपेज टाइम के गोल से क्वार्टर फाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना
अर्जेंटीना ने FIFA World Cup 2026 के राउंड ऑफ 16 में मिस्र को 3-2 से हराकर शानदार वापसी की.
FIFA World Cup 2026 के राउंड ऑफ 16 में अर्जेंटीना ने ऐसा मुकाबला जीता जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा. मिस्र के खिलाफ दो गोल से पीछे होने के बावजूद टीम ने दमदार वापसी की. कप्तान लियोनेल मेसी की प्रेरणा और आखिरी पलों के गोल ने अर्जेंटीना को क्वार्टर फाइनल का टिकट दिलाया.
मिस्र ने दी कड़ी टक्कर
अटलांटा में खेले गए इस मुकाबले की शुरुआत मिस्र ने शानदार अंदाज में की. यासर इब्राहिम ने पहले हाफ में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई. इसके बाद दूसरे हाफ में मुस्तफा ज़िको ने भी गोल कर अंतर 2-0 कर दिया। इस बीच अर्जेंटीना को पेनल्टी मिली लेकिन लियोनेल मेसी उसे गोल में नहीं बदल सके. मिस्र की टीम पूरे आत्मविश्वास के साथ खेल रही थी और ऐसा लग रहा था कि वह बड़ा उलटफेर कर सकती है. गोलकीपर मुस्तफा शौबीर ने भी कई शानदार बचाव कर अर्जेंटीना के हमलों को रोके रखा.
मेसी की कप्तानी में बदली पूरी तस्वीर
मैच के अंतिम हिस्से में अर्जेंटीना ने जबरदस्त वापसी की. 79वें मिनट में मेसी के शानदार क्रॉस पर क्रिस्टियन रोमेरो ने हेडर से पहला गोल किया. इसके चार मिनट बाद मेसी ने खुद बराबरी का गोल दागकर मुकाबले को फिर से जीवंत बना दिया. इसके बाद स्टॉपेज टाइम के दूसरे मिनट में तेज काउंटर अटैक के दौरान लुटारो मार्टिनेज के क्रॉस पर एंजो फर्नांडीज ने हेडर लगाकर जीत का गोल कर दिया. अंतिम सीटी बजते ही मेसी की आंखों में खुशी के आंसू दिखाई दिए. इस जीत के साथ उनके वर्ल्ड कप गोलों की संख्या 21 हो गई.
Also Read
- IND vs ENG 3rd T20: टी20 क्रिकेट में भारत की सबसे बड़ी हार, इंग्लैंड ने 125 रनों से रौंदकर रचा इतिहास
- IND vs ENG Live Score, 3rd T20I: इतिहास में सबसे बुरी तरह हारा भारत, तीसरे T-20 में इंग्लैंड ने 125 रनों से रौंदा
- Argentina vs Egypt Live Updates: मेसी की अर्जेंटीना का दमदार कमबैक, वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई