menu-icon
India Daily

PAK vs NZ Super 8 Match: बारिश की भेंट चढ़ा पहला मुकाबला; दोनों टीमों को मिला एक-एक अंक

ICC T20 वर्ल्ड कप का रोमांच अब सुपर 8 स्टेज तक पहुंच गया है. हालांकि, बारिश ने पहला मुकाबला धुल दिया है.

Ashutosh Rai
Edited By: Ashutosh Rai
PAK vs NZ Super 8 Match: बारिश की भेंट चढ़ा पहला मुकाबला; दोनों टीमों को मिला एक-एक अंक
Courtesy: X

न्यूजीलैंड VS पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप 2026: ICC T20 वर्ल्ड कप का रोमांच अब सुपर 8 स्टेज तक पहुंच गया है. हालांकि, बारिश ने पहला मुकाबला धुल दिया है. पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का मैच शनिवार को कोलंबो में होना था. हालांकि, बारिश के कारण मैच कैंसिल कर दिया गया है. मैच से पहले सिर्फ टॉस हुआ. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया था. हालांकि, इसके बाद भारी बारिश हुई और लगातार जारी रही. इसके चलते ये मैच रद्द कर दिया गया. अब दोनों टीमों को 1-1 अंक से संतोष करना पड़ा है.

न्यूजीलैंड की चुनौती

कीवी ओपनर टिम सीफर्ट और फिन एलन ने अब तक अच्छी बैटिंग की है. दोनों ने मिलकर तीन हाफ-सेंचुरी लगाई हैं. हालांकि, मिडिल ऑर्डर उतना प्रभावशाली नहीं रहा है. ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मार्क चैपमैन और डेरिल मिशेल जैसे बैट्समैन में कंसिस्टेंसी की कमी रही है. यह कोलंबो में न्यूजीलैंड का पहला मैच होगा, जिससे उनके लिए कंडीशन में ढलना मुश्किल हो सकता है.

पाकिस्तान को फायदा

दूसरी ओर, पाकिस्तान शुरू से ही कोलंबो में है और उसने प्रेमदासा स्टेडियम में दो मैच खेले हैं. उनके स्पिनर वहां की धीमी पिच पर बॉलिंग करने में माहिर हैं. यह मैच स्पिन बनाम मिडिल ऑर्डर की लड़ाई साबित हो सकता है. अगर न्यूजीलैंड का मिडिल ऑर्डर अच्छा परफॉर्म करता है, तो इससे पाकिस्तान के लिए चुनौती बढ़ जाएगी. वहीं, अगर पाकिस्तान के स्पिनर हावी हो जाते हैं, तो कीवी बैट्समैन के लिए मुश्किल खड़ी हो जाएगी.

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): टिम सीफर्ट, फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन.

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमां, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक.


मैच रद्द होने पर यह होता है

अगर मैच एक भी बॉल फेंके बिना रद्द हो जाता है, तो टिकट होल्डर्स को फेस वैल्यू का पूरा रिफंड मिलेगा. अगर खेल शुरू होता है लेकिन मौसम, टेक्निकल दिक्कतों या दूसरी वजहों से मैच को बीच में रोक दिया जाता है, तो कोई रिफंड पूरा या थोड़ा नहीं मिलेगा.