T20 World Cup 2026: पाकिस्तान टीम को वर्ल्ड कप से बाहर होने की मिली अनोखी सजा, PCB के एक्शन से दुनिया हैरान!
पाकिस्तान टीम के लिए टी20 विश्व कप 2026 का अभियान कुछ खास नहीं रहा. टीम का इस पूरे टूर्नामेंट फ्लॉप रही. जिस कारण टीम सुपर 8 के चरण से ही बाहर होना पड़ा. जिस कारण अब पाकिस्तान टीम पर एक्शन लिया जा रहा है.
नई दिल्ली: पाकिस्तान का टी20 विश्व कप का अभियान काफी निराशाजनक रहा. पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने इस पूरे टूर्नामेंट में काफी निराश किया. जिस कारण टीम को सुपर 8 से ही बाहर होना पड़ा. पाक के कुछ खिलाड़ियों को छोड़कर कोई भी खिलाड़ी पूरे टूर्नामेंट में किफायती नहीं रहा. अब सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर होने के तुरंत बाद पाकिस्तान टीम के लिए बुरी खबर आ रही है.
रिपोर्ट्स का कहना है कि टूर्नामेंट से बाहर होने के कारण अब पाक खिलाड़ियों पर भारी जुर्माना लगाए जा सकता है. इस खबर ने वहां के हालात की गंभीरता साफ कर दी है. प्रशंसकों की नाराजगी के बीच अब बोर्ड और पूर्व दिग्गज भी खुलकर सवाल उठा रहे हैं.
सेमीफानल से बाहर होने के बाद पाक खिलाड़ियों पर लगा जुर्माना
पाकिस्तान के सेमीफाइनल की रेस से बाहर होने के बाद पूरा पाकिस्तान खिलाड़ियों से नाराज है. इसी बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से जुड़ी एक रिपोर्ट आ रही है जिसके मुताबिक सेमीफाइनल में जगह न बना पाने के कारण टीम के हर खिलाड़ी पर 50 लाख पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना लगाया गया है.
टीम ग्रुप स्टेज में भारत से हार गई थी और सुपर 8 में इंग्लैंड के खिलाफ भी जीत दर्ज नहीं कर सकी. वहीं श्रीलंका से करीबी जीत के बावजूद सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाई. जिसका खामियाजा अब खिलाड़ियो को भुगतना पड़ रहा है. बताया जा रहा है कि यह फैसला भारत से हार के तुरंत बाद लिया गया था.
बोर्ड की नाराजगी
रिपोर्ट में कहा गया है कि बोर्ड अधिकारी टीम के प्रदर्शन से काफी निराश और असंतुष्ट थे. उनका मानना है कि आईसीसी जैसे बड़े टूर्नामेंट में बार-बार असफल रहना स्वीकार्य नहीं है. इस कारण पूरी टीम को एक स्ट्रॉन्ग मैसेज देने के लिए उन पर जुर्माना लगाने का फैसला लिया गया है.
सवाल के घेरे में सीनियर खिलाड़ी
इस पूरे टूर्नामेंट पाकिस्तान के सीनियर खिलाड़ी सवाल के घेरे में रहे हैं. पाक के पूर्व कप्तान बाबर आजम, मौजूदा कप्तान सलमान अली आगा और शाहीन शाह अफरीदी जैसे सीनियर खिलाड़ी वर्तमान में आलोचनाओं का केंद्र हैं. तीनों खिलाड़ी एक भी मैच में प्रभावी नहीं रहे. जिस कारण अब कप्तानी में बदलाव की भी अटकलें तेज हो गई हैं.
और पढ़ें
- IND vs WI: 'भारत टॉप-4 में नहीं पहुंचेगा' कहकर फंस गए आमिर! WI को रौंदने के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स ने जमकर उड़ाया मजाक
- T20 World Cup: संजू की धामाकेदार पारी से भारत सेमीफाइनल में दाखिल, अब इस टीम से होगा महामुकाबला
- वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की ऐतिहासिक जीत, टी20 विश्व कप के इतिहास में किया सबसे सफल रन चेज