T20 World Cup: इंग्लैंड ने पाकिस्तान के सपनों पर फेरा पानी, 'दूसरों की मेहरबानी' पर टिका पाक! सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद अब भी बरकार

इंग्लैंड से हार के बाद अब पाकिस्तान की सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है. पाकिस्तान का सेमीफाइनल में पहुंचना अब केवल पाक पर ही नहीं बल्कि दूसरी टीमों पर निर्भर करता है.

@Kabirali22 X account
Meenu Singh

नई दिल्ली: टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल की तस्वीर अब धीरे-धीरे साफ हो रही है. कल इंग्लैंड ने पाकिस्तान ने सुपर 8 के मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. हालांकि अब पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में प्रवेश करना टेढ़ी खीर बन गया है. भारत क्योंकि अब पाकिस्तान का सेमीफाइनल में प्रवेश करना केवल पाकिस्तान पर ही नहीं बल्कि दूसरी टीमों की स्थिती पर भी निर्भर करेगा. 

अब पाकिस्तान को अपना अगला मैच  28 फरवरी को पालेकेले में श्रीलंका के साथ खेलना है. पाक के पास उस मैच में गलति की कोई गुंजाइश नहीं  है. हालांकि इसके बाद भी पाकिस्तान का सेमीफाइनल में जाना आसान नहीं होगा. तो आईए जानते हैं कुछ ऐसे समीकरण जिस आधार पर पाकिस्तान सुपर 4 में प्रवेश करेगा. 

दूसरी टीमों के नतीजे पर निर्भर रहेगी पाकिस्तान 

गौरतलब है कि बारिश के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछला मैच रद्द होने के बाद पाकिस्तान फिलहाल दो मैचों में सिर्फ एक अंक पर है. आगे  श्रीलंका पर जीत भी उन्हें तीन अंक तक ही पहुंचाएगी, जिसका मतलब है कि वे सिर्फ अंकों के आधार पर क्वालीफाई नहीं कर सकते, जब तक कि अन्य मैचों के नतीजे भी उनके पक्ष में न आएं. ग्रुप के अगले दो मैच - श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड और इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड कोलंबो में है. ये दोनो मैच तय करेंगे कि पाकिस्तान सेमीफाइनल में जाएगी या नहीं. 

पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए क्या चाहिए?

पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बहुत जरूरी है कि न्यूजीलैंड अपने शेष दो मैच हारे. अगर श्रीलंका 25 फरवरी को न्यूजीलैंड को हरा देता है और फिर इंग्लैंड 27 फरवरी को न्यूजीलैंड को हरा देता है, तो न्यूजीलैंड एक अंक पर बना रहेगा. इसके बाद अगर पाकिस्तान श्रीलंका को हरा देता है, तो पाकिस्तान के तीन अंक हो जाएंगे और उसे इंग्लैंड के बाद ग्रुप से दूसरे सेमीफाइनल में जगह मिल जाएगी.

इंग्लैंड से मिली करारी शिकस्त 

बता दें कल इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच श्रीलंका में सुपर 8 का अहम मुकाबला खेला गया. जिसमें इंग्लैंड ने पाकिस्तान को न केवल मात दी बल्कि सेमीफाइनल में प्रवेश करने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए थे. जिसके जवाब में इंग्लैंड ने पांच गेंद शेष रहते ही 8 विकेट पर 166 रन बना लिए.