T20 World Cup: 'अच्छा इंसान हैं मोहसिन....' लाइव टीवी पर नकवी को जहरीला कहने के बाद खिलाड़ी ने मारा यू-टर्न

पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी अख्तर ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी की आलोचना की थी. लेकिन अब उन्होंने तुरंत ही उससे पलटी मार ली है. उन्होंने अपने उस बयान से अब यू टर्न ले लिया है. 

India daily
Meenu Singh

नई दिल्ली: भारत से हार के बाद पाकिस्तान का विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. इस हार के बाद पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी शोएब अख्तर ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी की आलोचना की थी. लेकिन अब उन्होंने तुरंत ही उससे पलटी मार ली है. उन्होंने अपने उस बयान से अब यू टर्न ले लिया है. 

दरअसल भारत से मैच हारने के पूर्व खिलाड़ी शोएब अख्तर ने पीसीबी अध्यक्ष पर जुबानी वार किया था. हालांकि अब उन्होंने इससे पलटी मार ली है. अब शोएब ने उन्हें 'एक अच्छा व्यक्ति' बताया है. 

भारत से हार के बाद नकवी पर साधा था निशाना

बता दें रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हुआ था जिसमें भारत ने पाकिस्तान के एकतरफा 61 रनों से हराया. जिसके बाद चारो पाक टीम और पीसीबी अध्यक्ष को काफी ट्रोल किया जा रहा था. 

इस कड़ी में पाक पूर्व दिग्गज खिलाड़ी शोएब ने भी उन्हें जमकर खरी खोड़ी सुनाई थी. उन्होंने कामकाज और पाकिस्तान क्रिकेट की देखरेख करने वाले नेतृत्व की कड़ी आलोचना की थी.

लिया यू टर्न

अब शोएब ने यू टर्न ले लिया है. उन्होंने अपने बयान पर स्पष्टिकरण देते हुए कहा कि उन्होंन मोहसिन नकवी पर खास तौर पर निशाना नहीं साधा था. उनके बयान को तोड़ मड़ोकर दिखाया गया है. 

उन्होंने पाकिस्तान समाचार कार्यक्रम में कहा कि  उनकी आलोचना किसी और के लिए थी, नकवी के लिए नहीं. वह  अच्छे व्यक्ति हैं. साथ ही उन्होंने कार्यक्रम के दौरान मोहसिन नकवी के विरोध में कुछ भी न करने की अपील की है.

पाकिस्तान टीम पर उठ रहे सवाल

भारत के खिलाफ हार के बाद एक बार फिर से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की पोल खुल गई है. टीम के बल्लेबाजी क्रम ने हमेशा की तरह फिर से बड़े मुकाबले में साथ नहीं दिया. शुरुआत 3 ओवर में ही पाकिस्तान के तीन विकेट गिर चुके थे. साथ ही टीम के सीनियर खिलाड़ी भी मैच का प्रेशर संभाल नहीं पाए. ऐसे में टीम की तैयारियों और प्रबंधन पर सवाल खड़े हो रहे हैं.