T20 World Cup: अभिषेक शर्मा के बाहर होने पर संजू की जगह इसे दे ओपनिंग में मौका, टीम इंडिया के पूर्व कोच ने बताई वजह

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में सबकी निगाहें भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन के कॉम्बिनेशन पर रहेगी. क्योंकि, नामीबिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले भारत के कई खिलाड़ी चोटिल हो चुके हैं.

Pinterest
Meenu Singh

नई दिल्ली: आज टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय अपनी दूसरी जीत के लिए दिल्ली के मैदान पर उतरेगी. लेकिन दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में सबकी निगाहें भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन के कॉम्बिनेशन पर रहेगी. क्योंकि, नामीबिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले भारत के कई खिलाड़ी चोटिल हो चुके हैं.

जिसके बाद अब भारत के पूर्व खिलाड़ी कृष्णमाचारी श्रीकांत ने टीम मैनेजमेंट को एक सलाह दी है. उन्होंने बताया कि अगर सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा नामीबिया के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाते हैं तो भारत के लिए सलामी बल्लेबाजी कौन करेगा.

संजू सैमसन से इतर सोचना चाहिए...

मौजूदा समय में विश्व कप में गई टीम इंडिया पर इंजरी का दबाव है. टीम के कई खिलाड़ी इंजरी की मार से गुजर रहे हैं. अभिषेक शर्मा पेट से जुड़ी समस्या से जूझ रहे हैं, जिस कारण आज के मुकाबले में उनका खेलना असंभव नजर आ रहा है. तो ऐसे में अब कप्तान और मैनेजमेंट समाली बल्लेबाज के तौर पर संजू सैमसन को उतार सकती है. 

लेकिन भारत के पूर्व बल्लेबाज श्रीकांत की राय इससे बिलकुल अलग है. उनका कहना है कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए टीम मैनेजमेंट को संजू सैमसन के आगे देखना चाहिए. संजू सैमसन भले ही बैकअप ओपनर हैं लेकिन मैनमेंट को उनसे अलग रास्ता अपनाना चाहिए. संजू सैमसन मौजूदा समय में पूरी तरह से आउट ऑफ फॉर्म है. 

फॉर्म से कोसो दूर हैं संजू सैमसन

विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन मौजूदा समय में बल्ले से संघर्ष कर रहे हैं. वह पिछले काफी समय से फॉर्म वापसी का प्रयास कर रहे. उन्हें न्यूजीलैंज के खिलाफ टी20 सीरीज में लगातार मौका दिया गया लेकिन वह सभी में नाकाम रहे. न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में सैमसन ने पांच पारियों में महज 46 रन बनाए.

क्या वाशिंगटन सुंदर करेंगे ओपनिंग

श्रीकांत ने कहा कि अगर मैं कप्तान होता तो मैं वाशिंगटन सुंदर को टीम में लाता और उनसे ओपनिंग करवाता. मैं चाहता हूं कि वह फिट होकर पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेले. अगर अभिषेक पाकिस्तान के खिलाफ मैच में वापसी करते हैं, तो मैं सुंदर को आठवें नंबर पर भेजूंगा और रिंकू सिंह को टीम से बाहर करूंगा. मेरी सोच लीक से हटकर है. सैमसन को काफी मौके दिए गए हैं, लेकिन उसने कुछ खास नहीं किया है.

अभिषेक का बाहर होना टीम के लिए नुकसानदायक

बता दें अभिषेक शर्मा पेट की समस्या से जझ रहे हैं. इस कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था हालांकि वह कल रात को डिस्चार्ज हो गए थे. अभी उनकी फिटनेस को कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है. अभिषेक इस मैच में खेलेंगे या नहीं यह फैसला मैच से पहले उनकी हालत को देखते हुए लिया जाएगा. बता दें अभिषेक शर्मा यूएसए के खिलाफ पहले मैच में शून्य पर आउट हो गए थे.