यूट्यूबर को मोबाइल की लत को लेकर टोकता था पिता, 27 साल की बेटी ने गला रेतकर कर दी हत्या

मंगलवार तड़के 2 बजे जब गीता अपने यूट्यूब चैनल पर काम कर रही थी उसी समय गीता और अशोक की बहस हो गई. बहस के दौरान अशोक ने गीता को गाली गलौज की जो कि एक हिंसक घटना में परिवर्तित हो गई.

pinterest
Sagar Bhardwaj

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के हरदी बाजार स्थित रलिया गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 27 साल की बेटी ने अपने सोते हुए पिता का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी. आरोपी गीता केवट को अपने पिता अशोक केवट (55) की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है.

फोन चलाने से रोकते थे पिता

दरअसल गीता केवट को फोन चलाने की लत थी. वह फोन पर कंटेंट बनाती था और लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती थी. पिता उसकी इसी लत से परेशान थे और उसका विरोध करते थे. पिता की रोक-टोक से परेशान होकर गीता ने अपने पिता की गला रेतकर हत्या कर दी.

पुलिस ने बताया कि पिता और पुत्री के बीच संभवत: संपत्ति और जमीन को लेकर भी विवाद चल रहा था जिसने महिला को अपने पिता की हत्या करने पर मजबूर किया. पुलिस ने आगे कहा कि उनके घर में लंबे समय से विवाद चल रहा था, आखिरकार यह तनाव अपने शीर्ष पर पहुंच गया और बेटी ने आपा खो दिया.

जानकारी के मुताबिक अशोक लगभग आठ वर्षों से अपने परिवार से अलग रह रहा था और उसकी पत्नी और तीन बेटियां उससे अलग रह रही थीं. पुलिस और रिश्तेदारों के अनुसार अशोक आए दिन अपने घर में झगड़ा करता था जिसके कारण परिवार ने उससे नाता तोड़ लिया और अलग रहने लगा.

अशोक की दो बेटियां निजी कंपनियों में कार्यरत थीं जबकि एक पढ़ाई कर रही थी. सबसे बड़ी बेटी गीता सोशल मीडिया पर एक्टिव थी और एक यूट्यूब चैनल चलाती थी.

अशोक का गीता का लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना पसंद नहीं था और इस पर लगातार सवाल उठाता था, जिससे घर में लगातार तनाव बना रहता था. 9 फरवरी को अशोक की पत्नी और बेटियां भूमि मुआवजे से संबंधित मामलों के सिलसिले में गांव आई थीं और वहीं ठहरी हुई थीं.

मंगलवार को पिता-पुत्री में हुई जोरदार बहस

मंगलवार तड़के 2 बजे जब गीता अपने यूट्यूब चैनल पर काम कर रही थी उसी समय गीता और अशोक की बहस हो गई. बहस के दौरान अशोक ने गीता को गाली गलौज की जो कि एक हिंसक घटना में परिवर्तित हो गई. गीता ने दरांती उठाई और उसके जबड़े, गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर बार किया जिससे उसकी मौत हो गई. हत्या के बाद गीता घर से बाहर निकली और रिश्तेदारों को बताया कि  उसने अपने पिता की हत्या कर दी है.

पुलिस ने गीता को किया गिरफ्तार

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्राथमिक जांच के आधार पर गीता को हिरासत में ले लिया. पोस्टमार्टम के बाद पिता के शव को परिवार को सौंप दिया गया है. एएसपी लखन पटले ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि अशोक एक आदतन शराबी था और अक्सर घर में हंगामा करता था.