'पाकिस्तान सरकार का फैसला उनके लिए खतरा', भारत के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप मैच के बॉयकॉट करने पर ICC ने दी चेतावनी

ICC ने पाकिस्तान सरकार द्वारा अपने क्रिकेट टीम को दिए गए निर्देश पर गंभीर चिंता जाहिर की. जिसमें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को भारत के साथ मैच ना खेलने के लिए कहा गया था.

X (@ACCMedia1)
Shanu Sharma

नई दिल्ली: ICC ने पाकिस्तान सरकार द्वारा अपने क्रिकेट टीम को ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच ना खेलने के लिए दिए निर्देश पर गंभीर चिंता जाहिर की है. साथ ही बोर्ड द्वारा इसे ग्लोबल खेल प्रतियोगिता के सिद्धांतों के खिलाफ बताया है. 

ICC ने पाकिस्तान सरकार के इस रुख को मान तो लिया है लेकिन इस मामले में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के साथ औपचारिक बातचीत का इंतजार कर रहा है. हालांकि पाकिस्तान के इस फैसले पर चिंता जाहिर करते हुए ICC ने कहा कि टूर्नामेंट में चुनिंदा भागीदारी के बारे में समझना मुश्किल है.

ICC ने क्या कहा?

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा पहले वेन्यू पर विवाद चल रहा था. पाकिस्तानी टीम भारत में मैच खेलने के लिए तैयार नहीं था, जिसके बाद वेन्यू में बदलाव किया गया. अब पाकिस्तान सरकार ने अपने क्रिकेट बोर्ड को इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने की इजाजत तो दे दी है लेकिन भारत के खिलाफ न उतरने का निर्देश दिया है. भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो में मुकाबला होना है.

जिसके लिए आईसीसी और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बीच आधिकारिक बातचीत का इंतजार किया जा रहा है. आईसीसी ने अपने बयान में कहा कि राष्ट्रीय नीति के मामलों में सरकारों की भूमिका को समझते हुए और सम्मान करते हुए हमने उनकी बात को माना है लेकिन यह  ग्लोबल खेल आयोजन के मूल सिद्धांत के साथ मेल नहीं खाता है. 

पाकिस्तान को होगा नुकसान!

ICC इस फैसले पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से आधिकारिक बातचीत की उम्मीद कर रहा है. उन्होंने इस फैसले को दुनिया भर के क्रिकेट फैंस के लिए खराब बताया है. इतना ही नहीं गरीबी की मार झेल रहे पाकिस्तान को ICC ने आर्थिक लॉस के बारे में भी समझाया है. बोर्ड ने कहा कि इस फैसले से ग्लोबल क्रिकेट इकोसिस्टम पर व्यापक प्रभाव पड़ सकता है. जिसका पाकिस्तान भी हिस्सा है.

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई वाला मैच होता है. इसी बात को ध्यान में रखते हुए ICC ने 2012 के बाद दोनों टीमों को एक ही ग्रुप में रखा है. हालांकि राजनयिक रिश्ते खराब होने की वह से दोनों देशों के खेलों पर भी असर देखने को मिलता रहता है. 2010 के बाद ऐसा पहली बार होगा जब इस टूर्नामेंट का एक भी मैच भारत और पाकिस्तान दोनों में नहीं खेला जाएगा.