ENG VS PAK:बीच स्टेडियम में पाकिस्तानी फैंस ने की बदसलूकी, वीडियो में देखें इंग्लैंड फैंस पर कैसे निकाली फस्ट्रेशन?
कल इंग्लैंड ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. अब मैच के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पाक और इंग्लैंड फैंस आपस में भिड़ते दिख रहे हैं.
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 अब सेमीफाइनल के निर्णनाक मोड़ पर पहुंच गया है. कल पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सुपर 8 का हाई ड्रामे वाला मैच खेला गया. जिसमें इंग्लैंड ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. ये मैच पाकिस्तानी टीम और पाकिस्तानी फैंस दोनों के लिए ही बुरा रहा.
अब मैच से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में इंग्लिश और पाकिस्तानी प्रशंसकों से बीच झड़प हो गई थी. अब झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
हार के बाद फुटा पाकिस्तानी फैंस का गुस्सा
मंगलवार का दिन पाकिस्तान टीम के साथ ही पाकिस्तानी प्रशंसकों के लिए भी खौफनाक रहा. एक ओर पाकिस्तान टीम मैच में संघर्ष कर रही थी वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान प्रशंसक इंग्लिश फैंस से उलझ रहे थे. जिसके चलते विवाद बढ़ गया. तनाव बढ़ने पर कई श्रीलंकाई समर्थकों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की.
प्रशंसकों को उकसा रहा था आरोपी
आपको बता दें कि एक पाकिस्तानी फैन सऊद पर आरोप है कि वह पूरे टूर्नामेंट के दौरान विपक्षी फैंस को उकसाने और 'धमकाने' का काम कर रहा था. घटना का यह वीडियो ऑस्ट्रेलियाई इन्फ्लुएंसर जेक जीनिंग्स ने साझा किया.
इस बीच, सऊद ने आरोप लगाते हुए कहा कि इंग्लैंड फैन ही उसके पास पहले आया और बदतमीजी की थी. उसने दावा किया कि इंग्लैंड के समर्थक जेक के दोस्त थे और उन्होंने उस पर बीयर फेंकी, जिसके कारण हाथापाई हुई.
इंग्लैंड ने किया सेमीफाइनल में प्रवेश
बता दें कल पाकिस्तान को मात देकर इंग्लिश टीम टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में एंट्री करने वाली पहली टीम बन गई है. पाकिस्तान ने इंग्लैंड को जीत के लिए 165 रनों का लक्ष्य दिया था. जिसे इंग्लैंड ने 5 गेंद शेष रहते ही 9 विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया.
ब्रुक ने जड़ा शतक
इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रुक कल के मैच के हीरो रहे. उन्होंने कल अपनी कप्तानी पारी की बदौलत टीम को सेमीफाइनल की टिकट दिलवाई है. बता दें यह कप्तान हैरी ब्रूक का पहला T20I शतक रहा. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ सौ रनों की आतिशी पारी खेली थी.
और पढ़ें
- डेविड मिलर के साथ पोस्ट शेयर करते ही सनकी फैंस का फूटा गुस्सा, RJ प्रिंसी को दे दी रेप की धमकी
- Ranji Trophy Final Live Score Updates Karnataka vs Jammu And Kashmir Day 2: लंच ब्रेक तक जम्मू-कश्मीर का स्कोर 380/4
- T20 World Cup: इंग्लैंड ने पाकिस्तान के सपनों पर फेरा पानी, 'दूसरों की मेहरबानी' पर टिका पाक! सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद अब भी बरकार