Holi 2026

T20 World Cup: अफ्रीका के सामने सूर्या सेना धराशायी! खतरे में सेमीफाइनल का सपना, समझे सुपर 4 में पहुंचने का समीकरण

भारत को सुपर 8 स्टेज के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के हाथों 76 रनों की बड़ी हार झेलनी पड़ी. इस हार ने भारत के लिए सेमीफाइनल की राह को बेहद मुश्किल कर दिया है.

ANI
Meenu Singh

नई दिल्ली: कल भारत और साउथ अफ्रीका  के बीच सुपर 8 का मुकाबला खेला गया, जिसमें पिछले बार की विश्व विजेता रही भारत को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा. अफ्रीका ने इस टूर्नामेंट भारत के विजयी रथ पर लगाम लगा दी है. भारत को सुपर 8 स्टेज के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के हाथों 76 रनों की बड़ी हार झेलनी पड़ी.

इस हार ने भारत के लिए सेमीफाइनल की राह को बेहद मुश्किल कर दिया है. इस मैच में सूर्या सेना लय में नजर ही नहीं आई. अब अगर टीम को सेमीफाइनल में प्रवेश करना है तो उन्हें आगामी दोनो मुकाबलों में जीत दर्ज करनी होगी. 

सेमीफाइनल की राह अब कठिन

अफ्रीका  से मिली इस हार के बाद भारत के लिए आगे सेमीफाइनल का रास्ता मुश्किल हो गया है. अब टीम को अपने दोनों बचे हुए मैच जीतने होंगे, तभी टीम सेमीफाइनल में प्रवेश कर सकेगी. अब भारत का सेमीफाइनल में जाना कुछ समीकरणों और नेट रन रेट पर टिका है. 

स्थिती 1- दोनों मैचों में जीत

अफ्रीका के बाद भारत को अब जिम्बाब्वे और वेस्ट इंडीज के खिलाफ सुपर 8 के मैच खेलने हैं. भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए किसी भी स्थिती में मैच जीतना आवश्यक है ताकि टीम के खाते में 4 अंक हो सके. केवल इतना ही नहीं भारत को ये मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे ताकि टीम के नेट रनरेट में सुधार आ सके. हालांकि तब भी टीम की स्थिती साफ नहीं होगी. अगर कोई और भी टीम 4 प्वाइंट्स से बराबरी करती है तो सेमीफाइनल का फैसला नेट रनरेट के आधार पर होगा. 

स्थिती 2: सिर्फ एक जीत

अब अगर भारत आगामी दो मैच में एक और मैच हारता है तो टीम को दूसरी टीमों के परिणाम पर निर्भर रहना पड़ेगा. ऐसे में अफ्रीका को अपने बाकी मैच जीतने होंगे तो प्वाइंट टेबल में तब मुश्किल स्थिती बन सकेगी. हालांकि इसमें भी भारत को रेट रनरेट पर निर्भर रहना होगा. अब भारत के लिए हर मैच करो या मरो वाला बन चुका है.  

सुपर 8 में भारत के शेष मुकाबले

26 फरवरी- बनाम जिम्बाब्वे, चेन्नई
1 मार्च- बनाम वेस्ट इंडीज कोलकाता

76 रनों से हारी टीम इंडिया

कल का दिन भारतीय टीम के पक्ष में नहीं रहा. कल ऐसा लग रहा था कि मौजूदा टी20 में विश्व की नंबर वन टीम इंडिया कहीं गुम सी थी. भारत को कल अफ्रीका से 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा.इसके जवाब में उतरी भारतीय टीम पूरा 20 ओवर नहीं खेल पाई और महज  111 रन पर सिमट गई.