Bigg Boss 20

T20 world Cup: ट्रोलिंग के बीच हार्दिक से सेलेक्टर भी नाराज! मीटिंग में रोहित और द्रविड़ से क्या कह दिया?

T20 world Cup: 5 जून से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2024 से हार्दिक पांड्या की छुट्टी हो सकती है. जानिए इसके पीछे की वजह क्या है. चयनकर्ता क्या सोच रहे हैं.

India Daily Live

T20 world Cup: हार्दिक पांड्या...यह एक ऐसा खिलाड़ी है, जो इस वक्त बुरे दौर से गुजर रहा है. आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का कप्तान बनने के बाद से ही वो फैंस के निशाने पर हैं. उन्हें लगातार ट्रोल कर रहे हैं. जिसका असर उनके प्रदर्शन पर देखने को मिल रहा है. पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पांड्या की आखिरी ओवर में खूब पिटाई हुई. एमएस धोनी ने उनके खिलाफ 20वें ओवर में लगातार 3 सिक्स जमाए. इसके बाद अब पांड्या के लिए और बुरी खबर है. ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, टी20 विश्व कप 2024 से उनका पत्ता कट सकता है.

15 अप्रैल को मुंबई में BCCI की मीटिंग में पांड्या को लेकर बड़ा फैसला लिया गया, इस बैठक में चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर, रोहित शर्मा, राहुल द्रविड़ के साथ बीसीसीआई के अधिकारी शामिल थे,  जिसमें साफ कहा गया है कि टी20 विश्व कप 2024 में पांड्या का चयन तभी होगा जब वो इस सीजन के बचे हुए मैचों में गेंद और बल्ले से कमाल करेंगे. चयनकर्ता पांड्या के प्रदर्शन से निराश हैं, उनका पूरा फोकस पांड्या की गेंदबाजी पर है.

इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि बैठक में इस बात पर सभी ने मुहर लगाई है कि  अगर हार्दिक को वापसी करनी है तो उन्हें नियमित रूप से गेंदबाजी करना ही होगी. बैठक करीब 2 घंटे तक चली, जिसमें मुख्य चर्चा का विषय हार्दिक पांड्या ही रहे, क्योंकि चयनकर्ता विश्व कप के लिए बॉलिंग ऑलराउंडर की तलाश में हैं, जो अमेरिका और वेस्टइंडीज की पिचों पर गेंद और बल्ले से कमाल दिखा सके.



आईपीएल में फ्लॉप रहे हैं हार्दिक पांड्या

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या आईपीएल 2024 में गेंद और बल्ले दोनों से फ्लॉप रहे हैं. उनकी कप्तानी में टीम 6 में से 4 मैच हार चुकी है. फैंस इस बात से भी खफा हैं कि उन्हें रोहित शर्मा की जगह  मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया है. यह सब बातें हार्दिक की टेंशन बढ़ाने वाली हैं, उधर शिवम दुबे ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए धमाल मचाया हुआ है. वे विश्व कप में हार्दिक पांड्या का पत्ता काटने की रेस में सबसे आगे माने जा रहे हैं.