टी20 विश्व कप में जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, अश्विन-अर्शदीप को पछाड़कर हासिल की खास उपलब्धि
टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में अब दूसरे स्थान पर अर्शदीप और अश्विन संयुक्त रूप से हैं. चौथे नंबर पर हार्दिक पंड्या (29 विकेट) और पांचवें स्थान पर रविंद्र जडेजा (22 विकेट) मौजूद हैं.
अहमदाबाद: साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस अहम मैच में बुमराह ने 4 ओवर में सिर्फ 15 रन देकर 3 विकेट झटके. इसी के साथ वह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए.
बुमराह से पहले यह रिकॉर्ड संयुक्त रूप से अर्शदीप सिंह और रविचंद्रन अश्विन के नाम दर्ज था, जिनके खाते में 32-32 विकेट थे. साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन विकेट लेते ही बुमराह ने दोनों को पीछे छोड़ दिया और शीर्ष स्थान हासिल कर लिया.
Also Read
- ENG vs SL: स्पिन के जाल में फंसे श्रीलंकाई, 51 रनों से मिली हार; इंग्लैंड की श्रीलंका पर लगातार 12वीं जीत
- IND vs SA Super-8 Match: प्लेइंग-11 से क्यों बाहर हुए उपकप्तान अक्षर पटेल? कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताई वजह
- India vs South Africa Live Cricket Score, T20 World Cup 2026: संकट में 'सूर्या एंड कंपनी', आधी टीम पवेलियन लौटी
बुमराह ने खास उपलब्धि हासिल की
टी20 फॉर्मेट में बुमराह की निरंतरता और दबाव में विकेट लेने की क्षमता उन्हें भारत का सबसे भरोसेमंद गेंदबाज बनाती है. टी20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े मंच पर उनका यह रिकॉर्ड न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि भारतीय टीम के लिए भी आत्मविश्वास बढ़ाने वाला साबित हुआ है.
साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 187 रन बनाए. साउथ अफ्रीका की तरफ से डेविड मिलर ने सर्वाधिक 63 रन बनाए. उनके अलावा स्टब्स ने 24 गेंदों में 44 रन बनाए.