IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

T20 World Cup 2024 को लेकर आ गया Virat Kohli का पहला बयान, फैंस हो जाएंगे खुश

T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप में विराट कोहली पर सबकी नजर होगी. अगर उनका बल्ला चला तो टीम इंडिया के खिताब जीतने के चांज ज्यादा होंगे.

Twitter
India Daily Live

T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी 2 जत्थों में अमेरिका के लिए रवाना हुए. सबसे आखिर में विराट कोहली ने USA के लिए उड़ान भरी. आईपीएल 2024 के बाद वे ब्रेक पर थे और अब पूरी तरह से रिफ्रेश होकर नेशनल ड्यूटी पर लौटे हैं. इस विश्व कप को लेकर विराट कोहली का पहला बयान भी सामने आया है, जिसे जानकर फैंस खुशी से झूम उठेंगे.

विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप को लेकर आईसीसी को दिए एक इंटरव्यू में कहा 'उम्मीदें तो हर जगह रहने वाली है, चाहे भारत जहां भी खेले. मैं ये नहीं कहूंगा की लोगों को हमसे उम्मीदें नहीं रखनी चाहिए. हमारे देश में क्रिकेट को अलग तरीके से देखा जाता है. जो हमारी एक ताकत भी है. अगर हम इस ओर ज्यादा ध्यान देंगे तो यह हमारे लिए कमजोर कड़ी बन सकती है.



फैंस का सपोर्ट हमारी ताकत- कोहली

विराट कोहली ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए आगे कहा कि 'मुझे लगता है कि हमें फैंस की उम्मीदों को एक ताकत के रूप में देखना चाहिए. हमें इससे प्रेरणा लेनी चाहिए कि हमें लगातार अच्छा खेलने के लिए हमारे फैंस का सपोर्ट हमारे साथ है.' विराट ने हाल में खत्म हुए आईपीएल में 741 रन बनाकर ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया था. अब वे इसी फॉर्म को टी20 विश्व कप में भी जारी रखना चाहेंगे.

क्या बोले रोहित शर्मा?

आईसीसी द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में विराट कोहली के अलावा कप्तान रोहित शर्मा भी नजर आए. उन्होंने कहा कि हमने इस टूर्नामेंट को पहले एडिशन (2007) में जीता था इसके बाद हमने अच्छा तो किया, लेकिन खिताब नहीं जीत पाए. इस बार हमारे पास चैंपियन बनने का मौका है.

17 साल से दूसरे खिताब का इंतजार

टी20 विश्व कप 2024 के लिए घोषित हुई टीम इंडिया में विराट कोहली जहां बतौर बल्लेबाज खेलेंगे तो वहीं रोहित शर्मा के कंधों पर ओपनिंग और कप्तानी का जिम्मा है. टीम इंडिया ने साल 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में यह खिताब जीता था, तब से लेकर अब तक 17 साल में 7 सीजन हुए, लेकिन टीम इंडिया की झोली में दूसरा खिताब नहीं आया.