T20 World Cup 2024: टेंशन अभी भी बरकरार, अब भी बाहर हो सकती है Team India, जानें कैसे?
T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया अब तक अजेय है. रोहित शर्मा की कप्तानी में इस टीम ने ग्रुप स्टेज से लेकर सुपर 8 तक दमदार खेल दिखाया है, लेकिन इसके बाद भी तय नहीं है कि टीम इंडिया सेमीफाइनल में एंट्री कर रही है. अगर आज ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ टीम इंडिया हार जाती है तो उस पर बाहर होने का खतरा मंडरा जाएगा.
T20 World Cup 2024: इन दिनों टी20 विश्व कप 2024 का रोमांच चरम पर है. यह सीजन अब अपने आखिरी पड़ाव पर है. सुपर 8 की जंग का सबसे बड़ा मैच आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेंट लूसिया के डैरेन सैमी स्टेडियम में होगा. यह मैच तय करेगा कि ग्रुप 1 से सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम कौन होगी. टीम इंडिया 4 अंक के साथ ग्रुप-1 के टेबल में टॉप पर है, इस जीत के साथ भारत का सेमीफाइनल में टिकट पक्का हो जाएगा, लेकिन अगर उसे हार मिलती है तो फिर पूरा समीकरण बदल जाएगा. टीम इंडिया बाहर भी हो सकती है.
ग्रुप 1 की कंडीशन समझिए
सबसे पहले नजर डालते हैं कि आखिर ग्रुप 1 में शामिल टॉप 3 टीमों की कंडीशन क्या है. भारतीय टीम फिलहाल 4 अंकों के साथ नंबर एक पर है. उसके पास सबसे ज्यादा +2.425 का नेट रन रेट है. 2 अंकों वाली ऑस्ट्रेलिया के पास +0.223 जबकि अफगानिस्तान के पास -0.650 वाला नेट रन रेट है.
मान लीजिए अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आज टीम इंडिया हार गई. ऐसी कंडीशन में भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों के चार-चार पॉइंट्स हो जाएंगे. तब इस ग्रुप की टॉप-2 टीमें कौन सी होंगी इसका पूरा पता अफगानिस्तान और बांग्लादेश मैच से ही चल पाएगा.
क्या है समीकरण?
एक समीकरण के अनुसार, अगर ऑस्ट्रेलिया टीम ने आज भारत को 41 या उससे ज्यादा रन से हरा दिया और फिर अफगानिस्तान की टीम 25 जून को बांग्लादेश को 81 या उससे ज्यादा रनों से हरा देती है तो भारतीय टीम का नेट रन रेट ऑस्ट्रेलिया और अफगान टीम से कम हो जाएगा. इस कंडीशन में इस ग्रुप से ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच जाएंगी. हालांकि इस बात की संभावना बेहद कम है, लेकिन क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है.
टी20 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया का प्रदर्शन कैसा रहा?
- पहला मैच- आयरलैंड को 8 विकेट से हराया.
- दूसरा मैच- पाकिस्तान को 6 रनों से हराया था.
- तीसरा मैच- अमेरिका को 7 विकेट से शिकस्त दी थी.
- चौथा मैच- कनाडा के खिलाफ बारिश के चलते मैच नहीं हुआ था.
- पांचवा मैच- सुपर 8 में अफगानिस्तान को 47 रनों से हराया.
- छठवां मैच- बांग्लादेश को 50 रनों से मात दी
- सातवां मैच- आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सुपर 8 का आखिरी मैच है.
-