T20 World Cup 2024: इन दिनों टी20 विश्व कप 2024 का रोमांच चरम पर है. यह सीजन अब अपने आखिरी पड़ाव पर है. सुपर 8 की जंग का सबसे बड़ा मैच आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेंट लूसिया के डैरेन सैमी स्टेडियम में होगा. यह मैच तय करेगा कि ग्रुप 1 से सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम कौन होगी. टीम इंडिया 4 अंक के साथ ग्रुप-1 के टेबल में टॉप पर है, इस जीत के साथ भारत का सेमीफाइनल में टिकट पक्का हो जाएगा, लेकिन अगर उसे हार मिलती है तो फिर पूरा समीकरण बदल जाएगा. टीम इंडिया बाहर भी हो सकती है.
ग्रुप 1 की कंडीशन समझिए
सबसे पहले नजर डालते हैं कि आखिर ग्रुप 1 में शामिल टॉप 3 टीमों की कंडीशन क्या है. भारतीय टीम फिलहाल 4 अंकों के साथ नंबर एक पर है. उसके पास सबसे ज्यादा +2.425 का नेट रन रेट है. 2 अंकों वाली ऑस्ट्रेलिया के पास +0.223 जबकि अफगानिस्तान के पास -0.650 वाला नेट रन रेट है.
मान लीजिए अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आज टीम इंडिया हार गई. ऐसी कंडीशन में भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों के चार-चार पॉइंट्स हो जाएंगे. तब इस ग्रुप की टॉप-2 टीमें कौन सी होंगी इसका पूरा पता अफगानिस्तान और बांग्लादेश मैच से ही चल पाएगा.
🚨If Australia beat India by 41 runs and Afghanistan beat Bangladesh by 81 runs, India will be eliminated from the T20 World Cup 2024. pic.twitter.com/fF7g5AdywP
— Nawaz 🇵🇰 (@Rnawaz31888) June 23, 2024Also Read
क्या है समीकरण?
एक समीकरण के अनुसार, अगर ऑस्ट्रेलिया टीम ने आज भारत को 41 या उससे ज्यादा रन से हरा दिया और फिर अफगानिस्तान की टीम 25 जून को बांग्लादेश को 81 या उससे ज्यादा रनों से हरा देती है तो भारतीय टीम का नेट रन रेट ऑस्ट्रेलिया और अफगान टीम से कम हो जाएगा. इस कंडीशन में इस ग्रुप से ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच जाएंगी. हालांकि इस बात की संभावना बेहद कम है, लेकिन क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है.
टी20 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया का प्रदर्शन कैसा रहा?