WHAT A BALL: ये है कातिलाना गेंद, खड़ा ही रह गया NZ का ओपनर, उड़ गई गिल्लियां
T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी की एक जादुई गेंद का वीडियो ICC ने शेयर किया है.
T20 World Cup 2024: क्रिकेट एक ऐसा खेल है, जिसमें कुछ मूमेंट हमेशा के लिए यादगार बन जाते हैं. चाहे ऑस्ट्रेलियाई महान स्पिनर रहे शेन वॉर्न की बॉल ऑफ सेंचुरी हो या फिर 2011 वनडे विश्व कप के फाइनल महेंद्र सिंह धोनी का विनिंग सिक्स... क्रिकेट के गलियाों में यह मूमेंट अक्सर चर्चा में आ जाते हैं. सोशल मीडिया पर इनके वीडियो भी वायरल हैं, लेकिन अब टी20 विश्व कप 2024 के 14वें मैच में अफगानिस्तानी गेंदबाज फजलहक फारूकी ने एक ऐसी गेंद डाली, जो हमेशा याद रखी जाएगी.
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज फजलहक फारूकीअफगानिस्तान टीम का अहम हिस्सा हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ 160 रनों को डिफेंड करने उतरी टीम के लिए वो पहला ओवर लेकर आए थे. इस ओवर की पहली ही गेंद पर उन्होंने फिन एलन का शिकार किया और अफगानिस्तान को बड़ी सफलता दिलाई, क्योंकि फिन एक तूफानी बल्लेबाज हैं, जो तेज गति से रन बनाते हैं, जिस गेंद पर फिन क्लीन बोल्ड हुए, वो खतरनाक बॉल थी, जो पकड़कर अंदर आई और सीधा स्टंप में घुस गई.
Also Read
75 रनों पर सिमट गई न्यूजीलैंड टीम
फिन एलन के आउट होने के बाद न्यूजीलैंड टीम को बैक टू बैट झटके लगते हुए और पूरी टीम 75 रनों पर ढेर हो गई. 9 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए. टी20 विश्व कप में अफगानिस्तान की यह लगातार दूसरी जीत है, जबकि न्यूजीलैंड को पहले ही मैच में 84 रनों के बड़े अंतर से करारी हार मिली, जो टी20 विश्व कप में कीवी टीम की रनों के हिसाब से सबसे बड़ी हार है.
फजलहक फारूकी ने 4 विकेट लिए
अगर मैच की बात करें तो अफगानिस्तान ने 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 159 रन बोर्ड पर लगाए थे. जवाब में कीवी टीम 75 रन पर सिमट गई. इस मैच में फजलहक फारूकी ने 3.2 ओवर डाले और 17 रन खर्च करके 4 बल्लेबाजों का शिकार किया.