Rashid khan ने तोड़ दिया 17 साल पुराना ये बड़ा रिकॉर्ड


India Daily Live
08 Jun 2024

टी20 विश्व कप 2024

    टी20 विश्व कप 2024 के 14वें मुकाबले में अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को 84 रनों के बड़े अंतर से करारी शिक्सत दी है.

84 रनों से जीता अफगानिस्तान

    159 रन बनाने के बाद अफगानी गेंदबाजों ने कीवी टीम को 75 रनों पर समेट दिया और 84 रनों से बड़ी जीत दर्ज की है.

कीवी टीम की सबसे बड़ी हार

    रनों के हिसाब से टी20 विश्व कप में कीवी टीम की यह सबसे बड़ी हार है. इस मुकाबले में अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने कमाल की गेंदबाजी की.

राशिद खान

    न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने 4 ओवरों में 17 रन देकर 4 विकेट लेने वाले राशिद खान ने 17 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा और इतिहास रच दिया.

डेनिलय विटोरी को पछाड़ा

    अब राशिद खान टी20 विश्व कप में सबसे बेहतर स्पेल डालने वाले कप्तान बन गए हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान डेनिलय विटोरी को पछाड़ा.

विटोरी ने दिए थे 20 रन

    डेनियल विरोटी ने 2007 में भारत के खिलाफ अपने 4 ओवरों में 20 रन देकर 4 बल्लेबाजों को आउट किया था.

17 साल बाद राशिद का कमाल

    अब पूरे 17 साल बाद राशिद ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 ओवरों में मजह 17 रन दिए और 4 शिकार कर डाले. उनकी कप्तानी में टीम ने 84 रनों से बड़ी जीत दर्ज की.

तीसरे नंबर पर जीशान मकसूद

    बेस्ट गेंदबाजी स्पेल डालने के मामले में तीसरे नंबर पर ओमान के कप्तान जीशान मकसूद हैं, जिन्होंने 2021 में पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ 20 रन देकर 4 विकेट लिए थे.

राशिद खान का टी20 करियर?

    राशिद खान ने अफगानिस्तान के लिए 76 टी20 मैचों में बल्ले से 411 रन बनाने के साथ 144 विकेट लिए हैं.

More Stories