T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया ने सुपर 8 का पहला मैच अपने नाम कर लिया है. रोहित सेना ने अफगानिस्तान को 47 रनों से मात दी. इस विश्व कप में टीम इंडिया की यह चौथी जीत है. मैच के बाद बेस्ट फील्डर का मेडल रवींद्र जडेजा को मिला, जिन्होंने तीन कैच लपके. सबसे बढ़िया कैच पॉइंट की दिशा में हजरतुल्ला जजई का था. कोच राहुल द्रविड़ ने जड्डू को ड्रेसिंग रूम में यह मेडल दिया. मैच के बाद ड्रेसिंग रूम में टीम इंडिया के फील्डिंग कोच टी दिलीप मैच में शानदार फील्ड एफर्ट वाले खिलाड़ियों की तारीफ की. उन्होंने बेस्ट फील्डर के चार दावेदार की खूब तारीफ की. इनमें अक्षर पटेल भी शामिल थे.
📽️ 𝗗𝗿𝗲𝘀𝘀𝗶𝗻𝗴 𝗥𝗼𝗼𝗺 𝗕𝗧𝗦
Fielder of the match medal 🏅 from #AFGvIND goes to..
Don't look beyond the 'wall' of the dressing room to see who presents this medal 😉
WATCH 🎥🔽 - By @RajalArora | #T20WorldCup | #TeamIndiahttps://t.co/uzU5tBKRIz— BCCI (@BCCI) June 21, 2024Also Read
जैसे ही अक्षर पटेल का नाम आया वो खुशी से झूम उठे. उनके पास विराट कोहली भी थे, जो अक्षर की खुशी में शामिल हुए. अक्षर ने मुकाबले में कमाल का प्रदर्शन किया. उन्होंने बल्ले से 6 गेंदों पर 2 चौकों की मदद से 12 रन जोड़े, फिर 3 ओवरों में 15 रन देकर 1 विकेट लिया. अक्षर ने फील्डिंग में भी दम दिखाया, जिसका तारीफ खुद कोच टी दिलीप ने की. जैसे ही अक्षर का नाम अनाउंस किया गया, वे बहुत खुश हुए. बीसीसीआई ने इसका वीडियो शेयर किया है.
बेस्ट फील्डर के अवॉर्ड के लिए दावेदार कौन थे
1. रवींद्र जडेजा- जडेजा ने पॉइंट की दिशा में हजरतुल्लाह जजई का कैच लपका था. इसके साथ ही उन्होंने मोहम्मद नबी और राशिद खान का कैच पकड़ा.
2. अर्शदीप सिंह- इस खिलाड़ी ने जसप्रीत बुमराह की गेंद पर पॉइंट की दिशा में नजीबुल्लाह जादरान का तेज कैच लपका था.
3. अक्षर पटेल- इस ऑलराउंडर ने अजमतुल्ला उमरजाई का शानदार कैच लिया था, इसके अलावा फील्डिंग में शानदार एफर्ट दिखाए थे.
4. ऋषभ पंत- आखिरी दावेदार ऋषभ पंत थे, जिन्होंने गुरबाज, गुलबदीन नईब और नवीन उल हक का आसान कैच लपका. पंत ने आखिरी बार ये मेडल अपने नाम किया था.
मैच का हाल
अगर मैच की बात करें तो टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 181 रन किए थे, जवाब में अफगान टीम 20 ओवरों में 134 रनों पर सिमट गई. टीम इंडिया की जीत के हीरो सूर्यकुमार यादव रहे, जिन्होंने 53 रनों की उम्दा पारी खेली.