menu-icon
India Daily

कोई नहीं है टक्कर में...Mitchell Starc ने रचा इतिहास, ध्वस्त हो गया लसिथ मलिंगा का ये बड़ा रिकॉर्ड

Mitchell Starc: ऑस्ट्रेलिया टीम के स्टार गेंदबाद मिचेल स्टार्क वर्ल्ड कप इतिहास में दुनिया के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने अब तक अपने करियर में वनडे विश्व कप में 65 जबकि टी20 वर्ल्ड कप में 30 विकेट हैं. स्टार्क ने यह उपलब्धि बांग्लादेश के खिलाफ एक विकेट हासिल करके ली है. 

India Daily Live
कोई नहीं है टक्कर में...Mitchell Starc ने रचा इतिहास, ध्वस्त हो गया लसिथ मलिंगा का ये बड़ा रिकॉर्ड
Courtesy: Twitter

Mitchell Starc: टी20 विश्व कप 2024 में सुपर 8 के मुकाबले जारी है. ऑस्ट्रेलिया ने अपने पहले सुपर 8 मैच में बांग्लादेश को DLS मेथड के जरिए 28 रनों से हरा दिया. एंटिगा में खेले गए इस मैच में ऑस्ट्रलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क बड़ा कमाल किया और इतिहास रच दिया. अब मिचेल स्टार्क वनडे और टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने श्रीलंकाई दिग्गज लसिथ मलिंगा को पीछे छोड़ दिया है. 

मिचेल स्टार्क ने बांग्लादेश के खिलाफअपने 4 ओवर के स्पेल के दौरान 21 रन देकर 1 विकेट चटकाया. यह विकेट लेते ही वो वर्ल्ड कप इतिहास के नंबर एक गेंदबाज बन गए हैं. लसिथ मलिंगा ने टी20 और वनडे वर्ल्ड कप के मैच मिलाकर कुल 60 मैचों में 21.74 की शानदार औसत के साथ कुल 94 विकेट चटकाए थे, लेकिन अब स्टार्क ने 95 विकेट लेकर उन्हें पीछे छोड़ते हुए तिहास रच दिया हरै. स्टार्क के नाम अब वनडे और टी20 विश्व में कुल 95 विकेट हो चुके हैं.

वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज (वनडे और टी20)

  1. मिचेल स्टार्क- 95 (65 वनडे और 30 टी20)
  2. लसिथ मलिंगा- 94 (56 और 38)
  3. शाकिब अल हसन- 92 (43 और 49)
  4. ट्रेंट बोल्ट- (53 और 34)
  5. मुथैया मुरलीधरन- 79 (68 और 11)

मैच का हाल

अगर मैच की बात करें तो बांग्लादेश ने 20 ओवरों में 8 विकेट खोककर 140 रन किए थे, जवाब में ऑस्ट्रेलिया टीम म 11.2 ओवरों में 2 विकेट खोकर 100 रनों तक पहुंच चुकी थी. इसके बाद बारिश आई और मैच में DLS नियम के तहत कंगारू टीम ने 28 रनों से जीत हासिल की. इस जीत के हीरो पैट कमिंस रहे, जिन्होंने इस मैच में हैट्रिक ली. उन्होंने अपने 4 ओवरों में 29 रन देकर 3 विकेट निकाले.