IND vs AUS: हारकर भी सेमीफाइनल में पहुंच सकती है ऑस्ट्रेलिया, ये रहा समीकरण
IND vs AUS: टी 20 विश्व कप 2024 के लिए 2 टीमों साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बड़ा मैच होना है, जिसमें जीतने वाली टीम की बल्ले-बल्ले होगी, भारत जीता तो सुपर 4 में एंट्री कर लेगी, जबकि ऑस्ट्रेलिया को थोड़ा इंतजार करना होगा. अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि मिचेल मार्श की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलिया हार जाती है तो फिर वो कैसे सेमीफाइनल में जाएगी? चलिए इसका समीकरण समझते हैं.
IND vs AUS:: टी20 विश्व कप 2024 में ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल खेलेगी या नहीं? ये बड़ा सवाल है. कहा जा रहा है कि अगर टीम इंडिया ने आज यह मैच जीत लिया तो ऑस्ट्रेलिया बाहर हो जाएगी, लेकिन ऐसा है नहीं. कंगारू टीम हारकर भी सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर सकती है. आखिर यह कैसे मुमकिन होगा, इसके लिए क्या समीकरण है? चलिए जानते हैं.
दरअसल, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड ने सुपर-8 के ग्रुप-2 से सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है. अब ग्रुप 1 से 2 टीमें तय होना बाकी है. भारतीय टीम इस ग्रुप में 4 अंकों के साथ नंबर एक पर है. उसका सेमीफाइनल में जाना लगभग तय है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया को लेकर पेच फंसा हुआ है. सवाल ये है कि यह टीम कैसे अगले दौर में जााएगी?
फिलहाल की कंडीशन क्या है?
ऑस्ट्रेलिया और अफगान टीम के पास 2 मैचों में बराबर 2-2 प्वाइंट हैं. ऑस्ट्रेलिया के खाते में प्लस प्वाइंट ये है कि उसके नेट रन रेट +0.223 का है, जबकि अफगान टीम के पास -0.650 में नेट रन रेट है. वहीं बांग्लादेश के पास 2 मैचों में एक भी अंक नहीं है और उसका नेट रन रेट -2.489 का है.
हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में एंट्री करेगी ऑस्ट्रेलिया?
अगर ऑस्ट्रेलिया भारत के खिलाफ हारती है तो भी सेमीफाइनल में पहुंच सकती है. इसलिए ये समीकरण है बांग्लादेश अपने आखिरी मैच में अफगानिस्तान टीम को हरा दे. ऐसा हुआ तो मामला नेट रन रेट पर आएगा. फिलहाल कंगारू टीम के नेट रन रेट अफगान टीम से बेहतर है तो ऐसे में ऑस्ट्रेलिया टीम सुपर 4 में एंट्री कर जाएगी.
ऑस्ट्रेलिया करेगी ये दुआ
ऑस्ट्रेलिया ये भी चाहेगा कि वो टीम इंडिया के खिलाफ काफी कम रनों के अंतर से हारे. साथ ही ये दुआ करेगी कि बांग्लादेश की टीम अफगान को हराए, लेकिन उसका अंतर काफी ज्यादा ना हो, क्योंकि ऐसी कंडीशन में बांग्लादेश के चांस भी बन सकते हैं.