T20 WC 2024: टी20 में यह 13 खिलाड़ी कर चुके हैं कप्तानी, धोनी, कोहली, रोहित या फिर पांड्या, किसका रिकॉर्ड सबसे बढ़िया?
T20 WC 2024: टी20 वश्व कप 2024 से पहले हार्दिक पांड्या को झटका मिला है. अब रोहित शर्मा ही विश्व कप में कप्तानी करेंगे. जानिए इन दोनों में किस खिलाड़ी के आंकड़े बेहतर हैं.
T20 WC 2024: रोहित शर्मा ही टी 20 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया की लीडर होंगे. इस बात का ऐलान बीसीसीआई के सचिव जय शाह कर चुके हैं. रोहित शर्मा ने हाल में अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के जरिए एक साल बाद टी20 फॉर्मेट में वापसी की थी. तभी से अटकलें तेज थीं कि चयनकर्ता रोहित शर्मा को विश्व कप जिताने का एक और मौका देना चाहते हैं. पहले चर्चा थी कि हार्दिक पांड्या की कप्तानी में भारत विश्व कप खेलेगा, लेकिन अब उन्हें झटका लगा है. पांड्या इनदिनों चोट के चलते फिलहाल मैदान से दूर हैं. आईपीएल 2024 के जरिए वो मैदान पर वापसी करेंगे.
हाल में आईपीएल की फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा से कप्तानी छीनकर हार्दिक को दी थी. इस खबर से फैंस निराश थे. खबरें ये भी आई थीं कि शायद रोहित का टी20 करियर खत्म हो गया है, लेकिन अब एक बार फिर रोहित बतौर कप्तान एक्शन में नजर आएंगे.
रोहित या फिर पांड्या कौन है बेस्ट?
भारत के लिए अब तक 13 खिलाड़ियों ने टी20 फॉर्मेट में कप्तानी की. सबसे ज्यादा मैच एमएस धोनी ने खेले, दूसरे नंबर पर रोहित, तीसरे पर विराट और चौथा नंबर हार्दिक पांड्या का है. आइए ऐसे में जान लेते हैं कि रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या में बतौर कप्तान कौन बेस्ट है.
टी20 में कैसा है रोहित शर्मा का कप्तानी रिकॉर्ड
रोहित ने भारत के लिए अब तक 54 मैचों में कप्तानी की है. जिनमें से 41 में टीम को जीत मिली, जबकि 12 मैच हारे. एक मुकाबला टाई रहा था. रोहित का विनिंग परसेंट 76.85 रहा.
टी20 में हार्दिक पांड्या का कप्तानी रिकॉर्ड
हार्दिक पांड्या ने 2022-2023 के दौरान 16 मैचों में कप्तानी की. जिनमें से 10 में जीत मिली, जबकि 5 में हार. एक मुकाबला टाई रहा. पांड्या का विनिंग परसेंट 65.62 रहा.
टी20 में भारत के लिए ये 13 खिलाड़ी कर चुके हैं कप्तानी
वीरेंद्र सहवाग, एमएस धोनी, सुरेश रैना, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह, ऋतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव
बतौर कप्तान किसका रिकॉर्ड है सबसे बढ़िया
टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी एमएस धोनी ने की. वे 72 मैचों में कप्तान रहे. दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने 54 मैचों में कप्तानी की. तीसरे नंबर पर विराट कोहली हैं, जो 50 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं. इसके बाद हार्दिक पांड्या का नंबर है, जो 16 मैच बतौर कप्तान खेले हैं. इन सभी में रोहित शर्मा का विनिंग परसेंटेज सबसे ज्यादा 76.85 है. दूसरे नंबर पर हार्दिक पांड्या हैं, जिनका विनिंग परसेंट 65.62 है.
और पढ़ें
- T20 WC 2024: रोहित होंगे कप्तान, 5 को पहला मैच, जानें कब होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत
- IND vs ENG, 3rd Test: भारत के लिए 2 खिलाड़ी कर सकते हैं डेब्यू, देखें हेड टू हेड और सीरीज के टॉप परफॉर्मर
- IND vs ENG: मैदान पर कदम रखते ही इतिहास रचेंगे बेन स्टोक्स, देखें 100 टेस्ट खेलने वाले 75 खिलाड़ियों की लिस्ट