नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव इन दिनों मैदान से बाहर होने के बावजूद अपनी तैयारी में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं. टीम इंडिया से बाहर किए जाने के बाद सूर्यकुमार यादव ने नेट्स में जमकर अभ्यास करते हुए अपना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.
सूर्यकुमार यादव ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर बल्लेबाजी का वीडियो शेयर किया. इसके साथ उन्होंने लिखा कि अभ्यास को मैच से भी कठिन बनाना चाहिए. नेट्स में खुद पर अधिकतम दबाव डालने से मैच के दौरान शांत रहना स्वाभाविक हो जाता है. उन्होंने मुश्किल परिस्थितियों को स्वीकार करने की बात भी कही.
Make the practice harder than the match. If you put maximum pressure on yourself in the nets, staying calm in the game becomes second nature. Embrace the tough situations! #Preparation #StayPresent pic.twitter.com/dSWQJgYkdO
— Surya Kumar Yadav (@surya_14kumar) August 20, 2026
सूर्यकुमार यादव को भारतीय टी20 टीम से बाहर किए जाने के बाद श्रेयस अय्यर को टी20 इंटरनेशनल टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है. यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है जब सूर्यकुमार यादव हाल ही में भारतीय टीम को आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 जिताने वाले कप्तान थे.
हालांकि, सूर्यकुमार की हालिया फॉर्म को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं. विश्व कप सहित पिछले कुछ मुकाबलों में उनका बल्ला उम्मीद के मुताबिक नहीं चला. ऐसे में टीम से बाहर होने के बाद अब उनकी नजर वापसी पर होगी.
Make the practice harder than the match. If you put maximum pressure on yourself in the nets, staying calm in the game becomes second nature. Embrace the tough situations! #Preparation #StayPresent pic.twitter.com/dSWQJgYkdO
— Surya Kumar Yadav (@surya_14kumar) August 20, 2026
सूर्यकुमार के वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने कई तरह की प्रतिक्रियाएं दीं. एक फैन ने WWE सुपरस्टार अंडरटेकर का जिक्र करते हुए लिखा कि कुछ दिनों के लिए अंडरटेकर की तरह गायब हो जाओ और जल्द ही पहले से बेहतर अंदाज में भारतीय जर्सी में वापसी करो.
एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, 'GHEE khatam bhau.' वहीं कई समर्थकों ने सूर्यकुमार का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें वापसी के लिए शुभकामनाएं दीं.
सूर्यकुमार यादव का यह वीडियो संकेत देता है कि वह टीम से बाहर होने के बाद भी अपनी फिटनेस और बल्लेबाजी पर लगातार काम कर रहे हैं. फैंस को उम्मीद है कि वह जल्द ही मजबूत वापसी करेंगे. अब देखना होगा कि सूर्यकुमार यादव कब भारतीय टी20 टीम में वापसी करते हैं और क्या वह एक बार फिर अपनी जगह पक्की कर पाते हैं.