झारखंड T20 लीग की धमाकेदार नीलामी संपन्न! ईशान किशन, रॉबिन मिंज समेत स्टार्स बिके, उभरते सितारों को मिला बड़ा मंच

झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSC) ने एसजे अपलिफ्ट के साथ मिलकर 30 मई को झारखंड टी20 लीग के पहले सत्र के लिए खिलाड़ियों की नीलामी सफलतापूर्वक संपन्न की.

ANI
Meenu Singh

झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSC) ने एसजे अपलिफ्ट के साथ मिलकर 30 मई को झारखंड टी20 लीग के पहले सत्र के लिए खिलाड़ियों की नीलामी सफलतापूर्वक संपन्न की. जानकारी के अनुसार, छह फ्रेंचाइजी - रांची टाइटन्स (सलूजा गोल्ड), जमशेदपुर स्टीलर्स (केडीपीएस लाइफस्टाइल प्राइवेट लिमिटेड), छोटा नागपुर रॉयल्स (बिगशॉप), कोयलाांचल सुपर किंग्स (99 बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड), धनबाद डायमंड्स (गुप्ता एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड) और संथाल स्ट्राइकर्स (डी स्पोर्ट्सबे प्राइवेट लिमिटेड), ने अपनी टीमों को फाइनल रूप देने के लिए बोली लगाई. जिसमें अंतरराष्ट्रीय सितारों के साथ राज्य की सबसे होनहार उभरती प्रतिभाओं का संयोजन किया गया.

10 जून से होगा T20 लीग का आयोजन 

झारखंड राज्य क्रिकेट संघ की देख-रेख में झारखंड T20 लीग का आयोजन 10 जून से किया जाएगा. नीलामी में रॉबिन मिंज (कोयलांचल सुपर किंग्स), विराट सिंह (छोटा नागपुर रॉयल्स), मोहम्मद कौनाइन कुरैशी (जमशेदपुर स्टीलर्स), सुशांत मिश्रा (धनबाद डायमंड्स), ईशान किशन (संथाल स्ट्राइकर्स) और शिखर मोहन (रांची टाइटन्स) को चुना गया. लीग से पहले अपनी टीमों को मजबूत करने के लिए फ्रेंचाइजी ने अपने 50 लाख रुपये के बजट का जमकर इस्तेमाल किया. 

उभरते सितारों को मंच देना है मुख्य उद्देश्य.....

झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अजय नाथ शाह देव ने कहा, 'यह झारखंड के क्रिकेट सफर में एक रोमांचक नया अध्याय है. यह लीग झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) की एक ऐतिहासिक पहल है जिसका उद्देश्य हमारे क्षेत्र में पेशेवर स्तर पर क्रिकेट को बढ़ावा देना और विकसित करना है.'

झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष संजय पांडे ने कहा, 'झारखंड टी20 लीग युवा और उभरते क्रिकेटरों को अनुभवी खिलाड़ियों के साथ अपने कौशल का प्रदर्शन करने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करेगी. यह लीग देशभर के क्रिकेट प्रशंसकों के लिए उच्च गुणवत्ता वाला, प्रतिस्पर्धी टी20 क्रिकेट लेकर आएगी.'

झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के मानद सचिव सौरभ तिवारी ने कहा, 'यह लीग झारखंड के युवा क्रिकेट प्रतिभाओं के लिए कई रास्ते खोलेगी और संभावित रूप से भारत के अगले बड़े क्रिकेट सुपरस्टार को सामने ला सकती है.'

फाइनल स्क्वाड

छोटा नागपुर रॉयल्स: विराट सिंह, मोहम्मद नाजिम सिद्दीकी, विकाश सिंह, कुमार कुशाग्र, सुप्रियो चक्रवर्ती, पंकज यादव, मोहित कुमार, दीपांशु रावत, सोनू कुमार सिंह, वरुण कुमार सिंह, ऋत्विक पाठक, दुर्गेश कुमार, चंदन मुखी, आर्यमान लाला, श्रेष्ठ सागर, राहुल रजक, अविनाश कुमार, हिमांशु द्विवेदी.

धनबाद डायमंड्स: सुशांत मिश्रा, पंकज कुमार, बाल कृष्ण, अतुल सिंह सुरवार, राम रोशन सरन, बिसेश दत्ता, विकाश कुमार विशाल, मो. शमशाद, विवेकानंद तिवारी, आर्यमन सेन, आदित्य सिंह, तनिष चौबे, प्रभात कुमार यादव, मीत जैन, हिमांशु रंजन कुमार, अभिषेक यादव, गौरव सिंह, सिद्धार्थ सिन्हा.

जमशेदपुर स्टीलर्स: मोहम्मद कौनैन कुरैशी, साहिल राज, कुमार देवब्रत, अनुकूल रॉय, प्रतीक रंजन, नितिन कुमार पांडे, रवि शर्मा, हर्ष राणा, आदर्श गिरी, कुमार करण, समीर शर्मा, सिद्धांत रघुवंशी, अमन कुमार, रितिक अनंत, मणिकांत मिश्रा, अनुराग सिंह सेंगर, प्रांजल कुमार, जसराज सिंह.

कोयलांचल सुपर किंग्स: रॉबिन मिंज, शुभ शर्मा, उत्कर्ष सिंह, अमित कुमार, हर्ष राज, शरणदीप सिंह, योगेश भास्कर, सत्यम सिंह, राहुल प्रसाद, सेंटू कुमार यादव, आदित्य झा, गुंजन यादव, लक्ष्य, अभिनव शरण, जुनैद अशरफ, सनी सचिन तिवारी, संजीव चतुर्वेदी.

रांची टाइटंस: शिखर मोहन, राजनदीप सिंह, श्रेष्ठ, जतिन पांडे, सौरभ शेखर, आयुष भारद्वाज, प्रिंस मुर्मू, आर्यन हुडा, यश भगत, ईशान ओम, कुमार अंकित, सचिन यादव, ओम सिंह, सत्या सेतु, प्रेम कुमार चौरसिया, मुकेश कुमार, युवराज सिंह, युवराज कुमार.

संथाल स्ट्राइकर: ईशान किशन (विकेटकीपर), अरविंद कुमार, सुमित कुमार, अनमोल राज, मनीषी, विवेक कुमार, रेयान सपकोटा, रवि यादव, प्रत्यूष कुमार, विकास कुमार, कुमार सूरज, रौनक कुमार, ओजस वर्धन, रितेश पटेल, विभोर पांडे, सादाब हुसैन, संजीत शर्मा, आशीष कुमार.