Kargil War

स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 3-0 से रौंदा, ओयरजाबल ने दागे 2 गोल; राउंड ऑफ 16 में पहुंची टीम

फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 32 मुकाबले में स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रिया को 3-0 से हरा दिया. लॉस एंजिलिस स्टेडियम में खेले गए इस मैच में स्पेन की टीम पूरी तरह हावी रही. मिकेल ओयरजाबल ने दो गोल किए...

X
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 32 मुकाबले में स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रिया को 3-0 से हरा दिया. लॉस एंजिलिस स्टेडियम में खेले गए इस मैच में स्पेन की टीम पूरी तरह हावी रही. मिकेल ओयरजाबल ने दो गोल किए, जबकि पेड्रो पोरो ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय गोल कर टीम की जीत पक्की की.

मैच की शुरुआत से ही स्पेन ने हमलावर रणनीति अपनाई. लामिन यमल ने पहले ही मिनट में गोल का प्रयास किया. 36वें मिनट में मार्क कुकुरेला के शानदार क्रॉस पर मिकेल ओयरजाबल ने कमाल का फिनिश करते हुए स्पेन को 1-0 से आगे कर दिया. फर्स्ट हाफ में स्पेन ने कई अच्छे मौके बनाए, लेकिन ऑस्ट्रिया के गोलकीपर ने कुछ शॉट्स बचा लिए.

सेकेंड हाफ में पूरी तरह हावी रहा स्पेन: 

सेकेंड हाफ में भी स्पेन का दबदबा जारी रहा. 66वें मिनट में एलेक्स बाएना के क्रॉस पर पेड्रो पोरो ने शानदार हेडर लगाकर स्कोर 2-0 कर दिया. यह उनके करियर का पहला अंतरराष्ट्रीय गोल था. 89वें मिनट में फिर मार्क कुकुरेला के क्रॉस पर मिकेल ओयरजाबल ने स्लाइडिंग फिनिश से अपना दूसरा गोल किया और टीम को 3-0 की शानदार जीत दिलाई.


अगला मुकाबला कब?

स्पेन अब राउंड ऑफ 16 में पहुंच गई है. उसका अगला मैच 6 जुलाई को डलास में होगा, जहां उसे पुर्तगाल और क्रोएशिया के बीच होने वाले मैच के विजेता से खेलना होगा. स्पेन की इस जीत में मिकेल ओयरजाबल का प्रदर्शन सबसे यादगार रहा. पूरी टीम ने शानदार फुटबॉल खेला और ऑस्ट्रिया को कोई मौका नहीं दिया. स्पेन अब क्वार्टर फाइनल की मजबूत दावेदार नजर आ रही है.