menu-icon
India Daily

SL vs ZIM 2nd ODI: रोमांचक मुकाबले में 2 विकेट से जीती श्रीलंका, क्रेग इरविन ने किया बड़ा कमाल

SL vs ZIM 2nd ODI: श्रीलंका टीम ने वनडे सीरीज के दूसरे मैच में 2 विकेट से जीत दर्ज की. इस मैच में 2 खिलाड़ियों ने कमाल किया है. जानिए उनके बारे में...

Bhoopendra Rai
Edited By: Bhoopendra Rai
SL vs ZIM 2nd ODI: रोमांचक मुकाबले में 2 विकेट से जीती श्रीलंका, क्रेग इरविन ने किया बड़ा कमाल

हाइलाइट्स

  • श्रीलंका टीम ने वनडे सीरीज के दूसरे मैच में 2 विकेट से जीत दर्ज की.
  • क्रेग एरविन ने जिम्बाब्वे के लिए तीनों फॉर्मेट में 6,000 अंतरराष्ट्रीय रन भी पूरे किए हैं.

SL vs ZIM 2nd ODI: जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम इन दिनों श्रीलंका दौरे पर गई हुई है. सबसे पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का दूसरा मुकाबला रोमांचक रहा, जिसमें श्रीलंका ने 2 विकेट से जीत दर्ज की. इस जीत के साथ श्रीलंका ने सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल की है. पहला मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया था. अब आखिरी मुकाबला 11 जनवरी को खेला जाएगा. श्रीलंका की जीत के हीरो जेनिथ लियानाज रहे, जिन्होंने 95 रनों की मैच विनिंग इनिंग खेली. 

मैच का लेखा जोखा 

अगर मैच की बात करें तो जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 61 रनों पर अपने 2 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद कप्तान क्रेग इरविन ने पारी को संभाला और 82 रन बनाए. उनके आउट होने के बाद पूरी टीम 44.4 ओवर में 208 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. श्रीलंका के लिए स्टार स्पिनर महेश तीक्षाना ने 4 विकेट लिए.

रिचर्ड नगारवा ने 5 विकेट झटके

209 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए श्रीलंका ने 8 विकेट खोकर 49 ओवर में जीत हासिल कर ली. टीम के लिए जेनिथ लियानाज (95) रन बनाए. वहीं जिम्बाब्वे के लिए रिचर्ड नगारवा ने 5 विकेट झटके. 

इरविन ने वनडे करियर का 20 अर्धशतक लगाया, 6 हजार रन पूरे किए

श्रीलंका के खिलाफ 82 रन बनाने वाले इरविन ने जिम्बाब्वे के लिए तीनों फॉर्मेट में मिलाकर 6,000 अंतरराष्ट्रीय रन भी पूरे कर लिए. वह ऐसा करने वाले जिम्बाब्वे के आठवें खिलाड़ी हैं. दूसरे वनडे में 102 गेंद का सामना करते हुए 82 रन की पारी खेली, इस पारी में उन्होंने 9 चौके और एक छक्का लगाया. यह खिलाड़ी वनडे के 118 मैचों में 33.42 की औसत से 3,376 रन बना चुका है.