Shubman Gill: चेपॉक में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में शुभमन गिल ने दूसरी पारी में शानदार शतक जड़ा. उनके और ऋषभ पंत के शतक की बदौलत टीम इंडिया ने 287 रन बनाकर दूसरी पारी घोषित कर दी. पहली पारी में भारत को 227 रनों की बढ़त मिली थी. इस खबर को लिखे जाने तक भारत के पास 367 रनों की लीड है. बांग्लादेश की दूसरी पारी चल रही है. दूसरी पारी में बांग्लादेश ने 148 रन बना लिए. उसके 4 विकेट भी गिर गए. पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन एमए चिदंबरम में शुभमन गिल ने अपनी पांचवी टेस्ट सेंचुरी जड़ी.
शुभमन गिल ने नाबाद 119 रनों की पारी खेली. उन्होंने 176 गेंदों का सामना किया. पहली पारी में गिल कुछ खास नहीं कर पाए थे. वह शून्य पर आउट हुए थे. लेकिन दूसरी पारी में शतक जड़कर उन्होंने अपने बल्लेबाजी का शानदार प्रदर्शन किया. बांग्लादेश को कुल 515 रनों का टारगेट मिला है.
गिल अब राहुल द्रविड़ के बाद चेपॉक स्टेडियम में 35 मैचों में टेस्ट शतक बनाने वाले केवल दूसरे भारतीय नंबर 3 बल्लेबाज हैं. गिल ने अपनी पारी में 10 चौके और 4 छक्के लगाए और विकेटकीपर ऋषभ पंत के साथ 167 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की.
The trademark Shubman Gill century celebration...!!!
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) September 21, 2024
- A superb knock by Gill at Chepauk.pic.twitter.com/UDDt3TrbU6
लगभग दो साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे पंत ने भी शतक बनाया और भारतीय कीपर-बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक टेस्ट शतकों के एमएस धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी की. भारत मजबूत स्थिति में है, गिल का प्रदर्शन टीम के लिए जीत हासिल करने में महत्वपूर्ण हो सकता है.
पहली पारी में भारत की ओर से अश्विन ने शतक जड़ा था. अश्विन के बल्ले से 113 रन निकले थे. उन्होंने 11 चौके और 2 छक्के लगाए थे. वहीं, जडेजा ने पहली पारी में 124 गेंदों पर 86 रन बनाए. उन्होंने 10 चौके और 2 छक्के लगाए. यशस्वी जायसवाल ने पहली पारी में 56 रन बनाए थे. इन तीनों की बदौलत टीम इंडिया ने पहली पारी में 376 रन बनाए थे. भारत की पहली पारी के जवाब में बांग्लादेश 287 रन पर ऑल आउट हो गई थी. भारतीय टीम ने 287 रनों पर अपनी दूसरी पारी घोषित की.