श्रेयस अय्यर पर लगा 12 लाख का फाइन! फीका पड़ा जीत का जश्न, बने IPL 2026 में जुर्माना भरने वाले पहले कप्तान
बीसीसीआई ने पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर आईपीएल के कोड ऑफ कंडक का उल्लंघन करने पर 12 लाख का जुर्माना लगाया है.
चंडीगढ़: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स ने अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम ने गुजरात टाइटंस को लगभग रौंदते हुए मुकाबले को तीन विकेट से अपने नाम किया. भले ही पीबीकेएस की शुरुआत शानदार रही लेकिन अब टीम के लिए एक बुरी खबर आ रही है, क्योंकि अब बीसीसीआई ने टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना लगाया है.
BCCI अय्यर को सजा देते हुए 12 लाख का फाइन लगाया है. कहा जा रहा है कि अय्यर ने आईपीएल कोड ऑफ कंडक का उल्लंघन किया है जिस कारण उन्हें ये सजा सुनाई गई है.
IPL 2026 में फाइन लगने वाले पहले कप्तान अय्यर
बीती शाम पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया जिसमें श्रेयस अय्यर की युवा सेना ने जीटी पर तीन विकेट से जीत दर्ज की. लेकिन इसी बीच अय्यर आईपीएल 2026 के पहले कप्तान बन गए हैं जिन पर बीसीसीआई द्वारा फाइन लगाया गया है.
बता दें बोर्ड ने उन पर स्लो ओवर रेट के लिए 12 लाख का फाइन लगाया है. ये मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर के न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था.
आर्टिकल 2.22 के तहत पहला अपराध
बता दें श्रेयस पर आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के उल्लंघन का जुर्माना लगा है. गौरतलब है कि पहली गेंदबाजी का चुनाव करने वाली पंजाब किंग्स को अपने 20 ओवर पूरे करने में लगभग दो घंटे लग गए. पारी के आखिरी ओवर से पहले टाइमर खत्म होने के कारण उन्हें पेनल्टी भी देनी पड़ी.
इसके चलते उन्हें 30 गज के घेरे के अंदर एक फील्डर लाना पड़ा, जिसका मतलब था कि बाउंड्री पर केवल चार फील्डर ही तैनात किए जा सकते थे. यह पहली बार नहीं है जब अय्यर पर आईपीएल के दौरान जुर्माना लगयाा गया है. बोर्ड ने पिछले साल भी दो बार उन पर स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना लगाया था.
और पढ़ें
- LSG vs DC Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें LSG vs DC लाइव स्ट्रीमिंग? यहां जानें A to Z जानकारी
- IPL 2026: आज होगी LSG-DC के बीच भिड़ंत, इकाना स्टेडियम में दिखेगा बल्लेबाजों का कहर या गेंदबाज दिखाएंगे भौकाली, जानें हेड-टू-हेड आंकड़े
- IPL 2026: पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से रौंदा, कॉनली की शानदार बल्लेबाजी