'पाकिस्तान आए तो भारत को भूल जाएंगे विराट कोहली...', टीम इंडिया के पाक न जाने के सवाल पर बोले शाहिद आफरीदी

Champions Trophy 2025: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने विराट कोहली को पाकिस्तान में क्रिकेट खेलने को लेकर बयान दिया है. उनका मानना है कि विराट कोहली को भारत से ज्यादा यहां प्यार मिलेगा. शाहिद अफरीदी चाहते हैं कि अगली चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान में खेली जानी चाहिए. शाहिद अफरीदी ने विराट कोहली के रिटायरमेंट को लेकर चुप्पी भी तोड़ी है.

Pinterest
India Daily Live

Shahid Afridi: टीम इंडिया के टी 20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद विराट कोहली ने रिटायरमेंट का फैसला ले लिया है. अब पूरे भारत की नजरें अगले साल होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पर टिकी हुई है. इसमें विराट कोहली वनडे फॉर्मेट में खेलते दिखाई देने वाले हैं. बता दें, चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान में होने को है. फिलहाल भारत सरकार ने इस पर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है. लेकिन पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने BCCI को फिर से सोचने का आग्रह किया है.

दरअसल, शाहिद अफरीदी चाहते हैं कि टीम इंडिया पाकिस्तान में क्रिकेट मैच खेलें. इससे दोनों देशों के बीच क्रिकेट संबंधों को बढ़ाने में मदद मिलेगी और साथ में देश के दर्शकों को विराट कोहली को खेलते हुए देखने का मौका भी मिलेगा.

विराट के रिटायरमेंट को लेकर बोले शाहिद 

शाहिद अफरीदी कहते हैं, "मैं टीम इंडिया का स्वागत करूंगा. जब हम भारत आए थे तो हुत सम्मान और प्यार मिला था. अगर विराट कोहली पाकिस्तान आते हैं, तो वह भारत के प्यार को भूल जाएंगे" शाहिद अफरीदी का मानना है कि कोहली को भारत के लिए टी20 क्रिकेट खेलना जारी रखना चाहिए था. इससे आने वाले नए क्रिकेटर्स को कोहली से बहुत कुछ सीखने मिलेगा. मुझे नहीं लगता कि कोई और कर सकता है. " वह आगे कहते हैं,  "विराट कोहली को टी-20 नहीं छोड़ना चाहिए था. वह फिट हैं और फॉर्म में हैं. "

'पॉलिटिक्स को रखें दूर'

भारतीय टीम 2023 एशिया कप खेलने पाकिस्तान नहीं गई थी. अब  चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के भी कुछ ऐसी ही स्थिति बनी हुई है. इसे लेकर शाहिद अफरीदी चुप्पी तोड़ते हुए कहा, "क्रिकेट टूर्नामेंट को पॉलिटिक्स से दूर रखना चाहिए. इससे अच्छी सियासत कुछ नहीं है कि दो देश एक-दूसरे के यहां जाकर क्रिकेट खोलें. मुझे नहीं लगता कि इससे अच्छा कोई रिलेशनशिप हो सकता है."