वनडे से कटा ऋषभ पंत का पत्ता! संजू का वनवास होगा खत्म? BCCI ने दिए सैमसन की वापसी के संकेत

सूत्रों के हवाले से बताया जा जा रहा है कि कड भारतीय टीम मैनेजमेंट वनडे टीम में संजू सैमसन को मौका देने पर गंभीरता से विचार कर रहा है. उन्हें आगामी वनडे सीरीज में जगह मिल सकती है. 

X (@CricCrazyJohns)
Meenu Singh

नई दिल्ली: 

भारतीय विकेटकीपर संजू सैमसन को भारतीय क्रिकेट में उतने मौके नहीं मिले जिसके वो हकदार थे. उन्हें अकसर टीम मैनेजमेंट द्वारा नजरअंदाज किया गया है. लेकिन उसके बाद भी संजू लगातार मेहनत करते रहे. वह लगातार अपनी बल्लेबाजी को और तकनीक पर काम करते रहे. अब संजू को अपनी उसी मेहनत का फल मिलने की उम्मीद है. 

बीसीसीआई संजू का वनवास खत्म करने वाली है. ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार कहा जा रहा है कि बीसीसीआई संजू की वनडे में वापसी पर विचार कर रही है. सूत्रों का कहना है कि बोर्ड आगामी वनडे सीरीज से ऋषभ पंत को बाहर का रास्ता दिखा सकती है. 

BCCI ने दिए सैमसन की वापसी के संकेत   

एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय टीम प्रबंधन आगामी मैचों और टूर्नामेंटों के लिए सभी विकल्पों पर विचार कर रहा है. जिसमें मैनेजमेंट अब संजू सैमसन के नाम पर भी विचार कर रही है. फिलहाल, वनडे में केएल राहुल भारत विकेटकीपर के तौर पर बोर्ड की पहली पसंद है. लेकिन दूसरे विकेटकीपर के तौर पर बोर्ड संजू सैमसन को मौका दे सकती है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि संजू सैमसन लंबे समय से ODI टीम से बाहर हैं. उन्हें आखिरी बार 2023 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे क्रिकेट खेलते हुए देखा गया था. 

मिला मेहनत का फल 

संजू मौजूदा समय में बहुत ही शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. वह फिलहाल आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं जिसमें उन्होंने टीम के लिए 2 शतक लगाए हैं. इतना ही नहीं संजू की टी20 विश्व कप 2026 में खेली गई आक्रामक पारी की बदौलत भारत अपना टाइटल डिफेंड करने में कामयाब हो पाई थी. 

बता दें संजू ने हाल ही में एमआई के खिलाफ 101* और डीसी के खिलाफ 115* रनों की नाबाद पारी खेली थी. उससे पहले उन्होंने टी20 विश्व कप के फाइनल और सेमीफाइनल में क्रमशः 89, 89 रनों की तूफानी पारी खेली थी. 

वनडे से कटेगा ऋषभ पंत का पत्ता!

अब सवाल यह है कि अगर संजू सैमसन को वनडे में जगह मिलती है तो उनकी जगह कौन सा खिलाड़ी बाहर जाएगा. तो खबर है कि ऋषभ पंत को भारतीय वनडे टीम में जगह नहीं मिलेगी.

खबरों की मानें तो बोर्ड अब दूसरे विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत को नहीं देख रही है. बताया जा रहा है कि IPL 2026 में पंत का खराब प्रदर्शन भारतीय टीम द्वारा दिल्ली के इस बाएं हाथ के बल्लेबाज को टीम से बाहर करने के कारणों में से एक है.