'बृजभूषण के गुंडे सक्रिय, मेरी मां को फोन कर दे रहे धमकी', साक्षी मलिक ने किया बड़ा खुलासा
Sakshi Malik: भारतीय महिला पहलवान साक्षी मलिक ने भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
Sakshi Malik: पिछले एक साल से भारतीय कुश्ती संघ चर्चा में बना हुआ है. हाल में संघ के नए अध्यक्ष संजय सिंह के खिलाफ विरोध करते हुए रेसलर साक्षी मलिक ने संन्यास का ऐलान किया था. अब उन्होंने एक बड़ा खुलासा किया है. 3 जनवरी को साक्षी मलिक ने दिल्ली स्थित रेलवे कॉलोनी पहाड़गंज में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
साक्षी मलिक ने बताया 'पिछले दो दिनों से बृजभूषण के आदमी फिर से एक्टिव हो गए हैं, इसी बीच उनकी मां सुदेश के पास एक कॉल आई जिसमें धमकी दी गई है. हमारी सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी है, क्योंकि जब से हमने बृजभूषण के खिलाफ लड़ाई शुरू की है, वह कोई न कोई प्रोपेगैंडा चला रहा है. वह कभी हरियाणा-यूपी का रूप दे रहा है, कभी जातिवाद का रूप दे रहा है और अब परिवार पर अटैक किया जा रहा है.
Also Read
सीनियर पहलवानों के खिलाफ प्रदर्शन तेज
इधर जूनियर पहलवानों ने जंतर-मंतर पर पहुंचकर सीनियर पहलवानों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. वह बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. बुधवार को सैकड़ों की संख्या में यूनियर पहलवान जंतर-मंतर पर इकट्ठा हुए. उनकी मांग है कि खेल मंत्रालय द्वारा खेल को चलाने के लिए नियुक्त किए गए तदर्थ पैनल को भंग करके निलंबित भारतीय कुश्ती संघ को बहाल किया जाए.