Ruturaj Gaikwad Birthday: भारतीय क्रिकेट के चमकते सितारे का आईपीएल और टीम इंडिया में शानदार प्रदर्शन
Ruturaj Gaikwad Birthday: भारतीय क्रिकेट के उदीयमान क्रिकेट ऋतुराज गायकवाड़ 27 साल के हो जाएंगे. उन्होंने अपने करियर के दौरान एक ठोस, परिस्थितियों के हिसाब से ढलने वाले विश्वसनीय बल्लेबाज की भूमिका अदा की है.
Happy Birthday Ruturaj Gaikwad: भारत के स्टार क्रिकेटर ऋतुराज गायकवाड़ 31 जनवरी को 27 साल के हो जाएंगे. वे दाएं हाथ के स्टाइलिश ओपनर हैं जिनका सिक्का टी20 क्रिकेट में जमकर चला है. युवा क्रिकेटर ने अपने बल्लेबाजी कौशल से सबका ध्यान खींचा है. यह दाएं हाथ का बल्लेबाज महाराष्ट्र से आता है और अपने लगातार प्रदर्शन, मजबूत तकनीक और विविधतापूर्ण शॉट्स के लिए जाना जाता है. इस युवा ने दिखाया है कि वह पारी को संभाल सकता है और जरूरत पड़ने पर तेजी से रन बना सकता है.
क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ओपन करने वाले गायकवाड़ भारतीय टीम में अपनी ओपनिंग के जलवे दिखा चुके हैं. 2021 में गायकवाड़ ने धमाकेदार अंदाज में क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया था. उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शानदार 635 रन बनाकर टीम को चैंपियन बनाया. इससे पहले सीएसके ने उनपर भरोसा दिखाते हुए उन्हें ओपनर बनाया था, जो जरूरत पड़ने पर आक्रामक बल्लेबाजी भी कर सके. गायकवाड़ ने 6 मैचों में 200 से अधिक रन बनाकर अपना लोहा मनवाया.
उत्कर्षा भी अपने पति की तरह क्रिकेट से जुड़ी हैं. वे दाएं हाथ की बल्लेबाज और एक पेसर हैं जो महाराष्ट्र महिला क्रिकेट टीम की ओर से खेलती हैं.