RR vs MI Live Streaming: अजेय RR बिखेरेगी जलवा या MI करेगी वापसी! जानिए कब और कहां देखें राजस्थान-मुंबई की भिड़ंत

मंगलवार को IPL 2026 का 13वां दिन है. इस दिन राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी. इस मैच में आरआर अपने जीत के सिलसिले को बरकरार रखने की कोशिश करेगा.

ANI
Meenu Singh

गुवाहाटी: अपनी जीत का सिलसिला जारी रखने के उद्देश्य से राजस्थान रॉयल्स मंगलवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ उतरेगी. आरआर ने अब तक अपने दोनों मैच जीते हैं, जिनमें चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स शामिल हैं. वहीं, एमआई ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की. 

हालांकि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अगले मुकाबले में टीम को हार का सामना करना पड़ा. पिछली हार से उबरने के साथ ही पांच बार के चैंपियन अपने कप्तान हार्दिक पांड्या के ठीक होने का भी इंतजार कर रही है जोकि बिमारी के कारण अपना पिछला मैच नहीं खेल पाए थे. अब दोनों के बीच होने वाला ये मैच काफी रोमांचक होने वाला है क्योंकि गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में ये दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी. तो आईए जानते हैं फैंस इस रोमांचक मैच का मजा कब और कहां उठा सकते हैं. 

RR vs MI  के बीच मैच कहां खेला जाएगा?

RR vs MI  के बीच खेला जाने वाला मुकाबला को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

RR vs MI  के बीच मैच कब खेला जाएगा?

RR vs MI   IPL 2026 में 07 अप्रैल को मुकाबले के लिए आमने-सामने होंगी.

RR vs MI  के बीच मैच कितने बजे शुरू होगा?

RR vs MI  के बीच का मैच भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे शुरू होने वाला है.

RR vs MI  के बीच टॉस किस समय होगा?

RR vs MI  के बीच IPL 2026 मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 07:00 बजे होगा.

RR vs MI  का मैच किस टीवी चैनल पर प्रसारित होगा?

RR vs MI  के बीच IPL 2026 का मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.

RR vs MI  मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कैसे देखी जा सकती है?

RR vs MI  के बीच IPL 2026 का मैच जियोहॉटस्टार  ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.

RR vs MI  स्क्वाड

राजस्थान रॉयल्स: रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि सिंह, अमन पेराला, शिम्रोन हेटमायर, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, रविंद्र जडेजा, दासुन शनाका, एडम मिल्ने, ब्रिजेश शर्मा, जोफ्रा आर्चर, कुलदीप सेन, क्वेना मफाका, नंद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई और संदीप शर्मा.

मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रयान रिकलटन, रॉबिन मिंज, मिशेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, नमन धीर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गफनजार, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, विल जैक, रघु शर्मा, राज अंगद बावा, शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक मारकंडे, शार्दुल ठाकुर, क्विंटन डी कॉक, मोहम्मद इज़हार, दानिश मालेवार, अथर्व अंकोलेकर, मयंक रावत.