IPL 2026

GT vs RR Qualifier 2: सिक्का गिरा, रिजल्ट आया... फिर रेफरी ने कहा- 'मैंने नहीं सुना', क्वालिफायर-2 में टॉस के दौरान हुआ भारी ड्रामा

IPL 2026 के क्वालिफायर-2 मुकाबले से पहले राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच टॉस को लेकर अजीब स्थिति बन गई. रियान पराग की कॉल सुनाई नहीं देने पर मैच रेफरी ने दोबारा टॉस कराया.

X
Ashutosh Rai

IPL 2026 के क्वालिफायर-2 मुकाबले की शुरुआत बड़े ही मजेदार तरीके की थी मुल्लांपुर में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खेले जा रहे इस अहम मैच से पहले टॉस के दौरान खिलाड़ियों से लेकर फैंस तक सभी को हैरान रह गए. राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने सिक्का उछलने के बाद हेड्स कॉल किया था लेकिन मैच रेफरी प्रकाश भट्ट उनकी आवाज साफ नहीं सुन पाए. इसके बाद फैसला लिया गया कि टॉस दोबारा कराया जाएगा. दूसरी बार किस्मत राजस्थान के साथ रही और टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी.

टॉस के वक्त मैदान पर चूक

शुक्रवार को मुकाबला शुरू होने से पहले दोनों कप्तान, शुभमन गिल और रियान पराग, टॉस के लिए मैदान पर पहुंचे. सिक्का उछाले जाने के बाद रियान ने हेड्स कहा, लेकिन आवाज अच्छे से नहीं पहुंची. सिक्का नीचे गिरा तो रिजल्ट टेल्स आया. इसी दौरान मैच रेफरी प्रकाश भट्ट ने साफ किया कि उन्हें कॉल सुनाई नहीं दी है. कुछ सेकेंड के लिए मैदान पर सब कन्फ्यूज हो गए. इसके बाद दोबारा टॉस कराने का फैसला लिया गया.

दूसरी बार बदली किस्मत

दोबारा हुए टॉस में रियान पराग ने बाजी मार ली. टॉस जीतने के तुरंत बाद राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. रियान ने कहा कि पिच देखने में पिछली मैच जैसी लग रही है. दूसरी पारी में यह थोड़ी धीमी हो सकती है. उनका मानना था कि राजस्थान के गेंदबाज इस विकेट का बेहतर इस्तेमाल कर सकते हैं. 

सोशल मीडिया पर छाया टॉस विवाद

टॉस दोबारा कराए जाने के बाद सोशल मीडिया पर भी बहस तेज हो गई. कई फैंस ने सवाल उठाए कि क्या पहली कॉल को मान्य माना जाना चाहिए था. वहीं कुछ लोगों ने मैच रेफरी के फैसले को सही बताया.

GT प्लेइंग 11: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज.

RR प्लेइंग-11: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन
शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, यश राज पुंजा.