Weather IMD

RR vs DC: राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच कड़ा मुकाबला, जानें पिच रिपोर्ट और हेड-टू-हेड

IPL 2026 का 40वां मैच राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा. राजस्थान टॉप फॉर्म में है जबकि दिल्ली को जीत की जरूरत है.

Social Media
Babli Rautela

IPL 2026 अब अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है. प्लेऑफ की दौड़ काफी रोचक हो गई है. शुक्रवार 1 मई को IPL का 40वां मैच राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा. टॉस 7 बजे होगा. बता दें की अबतक राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन में 9 मैच खेले हैं. उनमें से 6 में जीत हासिल की है. टीम के पास 12 अंक हैं और नेट रन रेट भी अच्छा है. 

रियान पराग की कप्तानी में युवा और अनुभवी खिलाड़ी अच्छा तालमेल दिखा रहे हैं. टीम टॉप 4 में अपनी जगह मजबूत बनाए हुए है. घरेलू मैदान की पिच बल्लेबाजों को अच्छी मदद देती है. ऐसे में राजस्थान के बल्लेबाज आत्मविश्वास से भरे दिख रहे हैं.

RR बनाम DC: पिच रिपोर्ट

सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच बैलेंस्ड कही जाती है. हालांकि, IPL 2026 में इसे लेकर कुछ और ही देखने को मिला है. बता दें कि इस सीजन में इस स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने 229 रनों का लक्ष्य बड़ी ही आसानी से हासिल कर लिया था. इसके बाद भी उनके पास 5 विकेट और 9 बॉल बची थीं. इससे यह संकेत मिलता है कि बल्लेबाजों को अपने शॉट्स का पूरा फायदा मिल रहा है. अगर इसी तरह की पिच एक बार फिर से तैयार की जाती है तो गेंदबाजों को ज्यादा राहत की उम्मीद नहीं रहेगा. 

RR बनाम DC: जयपुर मौसम अपडेट

जयपुर में आज धूप रहने का अनुमान है. ह्यूमिडिटी 27% और तापमान करीब 31.6˚C तापमान रहने की संभावना है. बारिश की संभावना केवल 1% है.

  • RR बनाम DC: हेड-टू-हेड

इन दोनों टीमों के बीच 30 मैच खेल गए हैं, जिनमें 15 बार RR जीती है. वहीं, 15 वहीं, DC ने बाजी मारी है. 

IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन

दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन इस सीजन उतना अच्छा नहीं रहा. टीम 8 मैचों में सिर्फ 3 जीत हासिल कर पाई है. 6 अंक के साथ वे 7वें स्थान पर हैं. अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली को लगातार हार का सामना करना पड़ा है. फिर भी केएल राहुल जैसे अनुभवी बल्लेबाज टीम में हैं. राहुल इस सीजन के टॉप स्कोररों में शामिल रहे हैं. अगर दिल्ली का दिन अच्छा रहा तो वे किसी भी टीम को हरा सकते हैं.

यह मैच दोनों टीमों के लिए अहम है. राजस्थान प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी. दिल्ली को जीत हासिल कर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखनी होंगी. जयपुर की पिच पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा मिल सकता है. दोनों टीमें अपनी सबसे मजबूत प्लेइंग इलेवन उतारने की कोशिश करेंगी.