IPL 2026

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की शर्मनाक हार, जडेजा ने लिया बदला, तो सूर्यवंशी ने किया खात्मा

राजस्थान ने चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल के तीसरे मैच में आठ विकेट से हरा दिया है...

X
Ashutosh Rai

आईपीएल के तीसरा मैच में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है. राजस्थान रॉयल्स ने चैन्रई सुपर किंग्स को आठ विकेट से हरा दिया है. येलो टीम बिना धोनी के मैदान पर उतरी थी. चेन्नई के फैंस की नजर संजू पर टिकी हुई थी, लेकिन पिंक टीम में मौजूद जड़ेजा ने अपना बदला लेने में कोई कसर नहीं छोड़ी. उनके साथ मिलकर राजस्थान की टीम के गेंदबाजों ने मैच को शुरू होते ही खत्म कर दिया. जेमी ओवरटन की पारी ने चैन्रई की इज्जत बचा ली और उनको 127 के स्कोर तक पहुंचा दिया.इसके बाद सूर्यवंशी मैदान पर उतरे और उन्होंने चैन्रई के गेंदबाजों का भूत बना दिया और राजस्थान को आसानी से इस स्कोर तक पहुंचने में मदद की.

वैभव को मिला जीवनदान

लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरुआत में किस्मत भी वैभव के साथ थी. कीवी तेज गेंदबाज मैट हेनरी के पहले ही ओवर में डेब्यू कर रहे कार्तिक ने मिडविकेट पर वैभव का कैच टपका दिया और गेंद बाउंड्री पार चली गई. इसके बाद तो इस 15 साल के बर्थडे बॉय ने पीछे मुड़कर नहीं देखा. अगली ही गेंद पर छक्का जड़ा और देखते ही देखते हेनरी से लेकर अफगानिस्तान के नूर अहमद तक, सभी की जमकर कुटाई कर दी.

17 गेंदों में 52 रन

हेनरी की स्लोअर गेंद पर डीप पॉइंट के ऊपर से लगाया गया छक्का उनकी पारी का सबसे शानदार शॉट रह. वैभव ने पावरप्ले के अंदर मात्र 15 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर मैच एकतरफा कर दिया. वह 17 गेंदों में 52 रन बनाकर सरफराज खान को कैच थमा बैठे, लेकिन तब तक RR को जीत के लिए केवल 53 रनों की दरकार थी, जिसे यशस्वी जायसवाल और कप्तान रियान पराग ने आसानी से पूरा कर लिया.

चेन्नई के टॉप-ऑर्डर का फ्लॉप-शो

इससे पहले, बारिश के कारण ढकी रही गुवाहाटी की पिच का राजस्थान के कप्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनकर भरपूर फायदा उठाया. जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर ने सटीक टेस्ट मैच लेंथ पर गेंदबाजी करते हुए चेन्नई के टॉप-ऑर्डर की कमर तोड़ दी. बर्गर ने अपनी पुरानी टीम के खिलाफ खेल रहे संजू सैमसन (6) और आयुष म्हात्रे को घातक बाउंसर पर पवेलियन भेजा, तो वहीं आर्चर ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के स्टंप्स बिखेर दिए.

जड्डू का रॉयल कमबैक

17 साल बाद राजस्थान की पिंक जर्सी में लौटे रॉकस्टार रवींद्र जडेजा ने भी अपने पुराने साथियों पर कोई रहम नहीं खाया. अपने पहले ही ओवर में जड्डू ने सरफराज खान और खतरनाक शिवम दुबे का शिकार किया, जिससे चेन्नई का स्कोर 8 ओवर में ही 57/6 हो गया. अंत में जेमी ओवरटन (36 गेंदों में 43 रन) और अंशुल कंबोज के बीच हुई 33 रनों की साझेदारी की बदौलत चेन्नई जैसे-तैसे 120 के पार पहुंच सकी.

राजस्थान के गेंदबाजों ने दिखाया दम

राजस्थान के लिए आर्चर, बर्गर और जडेजा ने घातक गेंदबाजी करते हुए दो-दो विकेट झटके. इस शर्मनाक हार ने चेन्नई सुपर किंग्स के नए सीजन में भी टॉप-ऑर्डर की पुरानी कमजोरियों को एक बार फिर उजागर कर दिया है, जिसका समाधान उन्हें जल्द खोजना होगा.